फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Three more dead from Corona, 28 found newly infected

कोरोना से जनपद के तीन और लोगों ने तोड़ा दम, 28 मिले संक्रमित

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:45 AM IST
विज्ञापन
bulandshahar Three more dead from Corona, 28 found newly infected
बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण के केस के साथ ही अब कोरोना से होने वाली मौत का आंकड़ा भी बढ़ता जा रहा है। बृहस्पतिवार को मुस्तफागढ़ी निवासी महिला, देवीपुरा निवासी वृद्ध और शिकारपुर निवासी एक वैद्य की मौत हो गई। इसके अलावा दो और मौत के मामले सामने आए हैं, लेकिन अभी पुष्टि नहीं हो सकी है। वहीं, 28 नए संक्रमण के केस मिले हैं और 16 लोग डिस्चार्ज हुए हैं। बुधवार रात मेरठ के अस्पताल में भर्ती नगर क्षेत्र के मुस्तफागढ़ी निवासी 62 वर्षीय महिला और देवीपुरा प्रथम निवासी एक 60 वर्षीय वृद्ध ने दम तोड़ दिया। वही, शिकारपुर के मोहल्ला कोट शेरखां निवासी वैद्य हृदय रोग से पीडि़त थे। उनकी भी कोराना रिपोर्ट पॉजीटिव आई थी। बृहस्पतिवार को नोएडा के एक अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी भी मौत हो गई। जिला प्रशासन ने इसकी पुष्टि की है। इसके अलावा बृहस्पतिवार को जनपद में 28 नए कोरोना संक्रमण के केस मिले हैं। जिसमें आठ अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला मोरीगेट निवासी तीन परिवारों में आठ लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें सात महिलाएं और एक पुरूष शामिल हैं। शिकारपुर में तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जिनमें दंपति और एक महिला स्वास्थ्य कर्मी शामिल है। गुलावठी में ग्राम भटौना निवासी एक युवक समेत दो लोग संक्रमित पाए गए हैं। ऊंचागांव क्षेत्र के अमरगढ़ निवासी एक 80 वर्षीय वृद्ध महिला समेत तीन लोग कोरोनो पॉजीटिव पाए गए हैं। औरंगाबाद के मोहल्ला रंगरेजान में एक ही परिवार के तीन लोग और एक अन्य में कोरोन संक्रमण की पुष्टि हुई है। परिवार में पूर्व में एक युवक में कोरोना का संक्रमण मिल चुका है। सिकंदराबाद और स्याना क्षेत्र में एक-एक पॉजीटिव केस मिले हैं। बुलंदशहर तहसील क्षेत्र में बंग्लापूठी गांव, कलौली गांव और नजीमपुरा भूड़ क्षेत्र में एक-एक मरीज मिले हैं। खुर्जा में भी तीन मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। अब तक कुल संक्रमित केसों की संख्या 1133 हो गई है। जिसमें 917 लोग ठीक हो चुके हैं तो 188 लोगों को उपचार चल रहा है। इसके साथ ही जनपद में कोरोना से मौत का आंकड़ा 29 हो गया है। दो और लोगों की हुई मौत, अधिकारिक पुष्टि नहीं अनूपशहर/बुलंदशहर। जनपद में कोरोना संक्रमण से दो और लोगों की मौत का मामला सामने आया है। हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। अनूपशहर के मोहल्ला पुरानी तहसील निवासी सभासद पति की कोरोना रिपोर्ट कुछ दिन पूर्व पॉजीटिव आई थी। कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट मिलते ही उन्हें नोएडा के एक अस्पताल में उनका उपचार कराया जा रहा था। उपचार के दौरान बृहस्पतिवार को उनकी मौत हो गई। वहीं, सदर तहसील क्षेत्र में भी एक अन्य मरीज की मौत की सूचना है, जिसकी डिटेल नहीं मिलने के चलते आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। कोट बृहस्पतिवार को जनपद में 28 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई है। इसके साथ ही 16 लोगों को आज डिस्चार्ज किया गया है। मेरठ के अस्पताल में दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है। - डा. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed