फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Police will keep an eye on 27 vicious people, open history sheet

27 शातिरों पर रहेगी पुलिस की नजर, खुली हिस्ट्रीशीट

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:50 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Police will keep an eye on 27 vicious people, open history sheet
बुलंदशहर। कानपुर कांड के बाद शासन के निर्देश पर जिला पुलिस भी सक्रिय हो गई है। जनपद के 10 थानों में 27 शातिरों पर पैनी नजर रखने के लिए एसएसपी ने उनकी हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए हैं। बता दें कि, कानुपर कांड के बाद से जिला पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। कई दिनों तक जिले में चेकिंग अभियान चला था।   एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि जनपद के प्रत्येक थानों में उन अपराधियों को चिन्हित किया गया है, जो पिछले कुछ समय से संगीन अपराधों में संलिप्त रहे हैं। इसके अलावा वह अपराधी भी इनमें शामिल हैं जो अपने संरक्षण में सक्रिय अपराधियों से वारदातों को अंजाम दिलाते हैं। जनपद के २७ थानों में से १० थानों में ऐसे २७ अपराधियों की नई हिस्ट्रीशीट खोली गई है। इसके अलावा कई अन्य अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोलने की प्रक्रिया चल रही है। इस सभी नए हिस्ट्रीशीटरों में फरमुद पुत्र अल्लामेहर निवासी आसिफाबाद चंदपुरा थाना गुलावठी, नवाब पुत्र अब्दुल सलाम निवासी पीरखां कस्बा थाना गुलावठी, पिंकू पुत्र बलराम निवासी बरमदपुर थाना गुलावठी, अबरार पुत्र युनूस निवासी अकबरपुर थाना कोतवाली देहात, राहुल पुत्र विक्रम निवासी मानकपुर थाना कोतवाली देहात, सोनू उर्फ मोनू पुत्र बिजेन्द्र निवासी सैमली मंडी थाना कोतवाली देहात, साबिर पुत्र हारून निवासी ग्यासपुर थाना कोतवाली देहात, गौतम पुत्र प्रेमचन्द निवासी मोहल्ला ज्ञानलोक कालोनी आवास विकास प्रथम थाना कोतवाली नगर, दीपक उर्फ दीपू लोधी राजपूत पुत्र वीरेन्द्रपाल सिंह निवासी चांदपुर थाना कोतवाली नगर, प्रदीप उर्फ हरिया जाटव पुत्र राजेन्द्र उर्फ राजे निवासी देवीपुरा बिजली पहलवान वाली गली थाना कोतवाली नगर, शहिद उर्फ घोड़ी बच्चा पुत्र रहीसगाजी निवासी सरायकाजी थाना कोतवाली नगर, संजीव उर्फ काला पुत्र राजेन्द्र निवासी रामगढ़ थाना औरंगाबाद, राजू पुत्र रामभूल निवासी पसौली थाना औरंगाबाद, रहीश पुत्र आस मोहम्मद निवासी आजमतारा थाना बीबीनगर, अंकित पुत्र मुकेश कुमार निवासी ग्राम भैंसाखुर थाना बीबीनगर, अर्पित उर्फ गोलू पुत्र मुकेश कुमार निवासी भैंसाखुर थाना बीबीनगर, नरेश जाट पुत्र प्रेम सिंह निवासी मडौना जाफराबाद थाना बीबीनगर, चीनू उर्फ सौरभ पुत्र सुभाष निवासी मडौना जाफराबाद थाना बीबीनगर, प्रेमपाल पुत्र मुंशी निवासी ग्राम कुमरौआ थाना डिबाई, नरेश उर्फ नरसी उर्फ रेर पुत्र राजाराम निवासी माधोगढ़ थाना खानपुर, गुड्डू उर्फ गजेन्दु पत्र गोविन्द निवासी ढकसौली थाना खानपुर, कुलदीप पुत्र प्रेमवीर निवासी सौझना झाया थाना खानपुर, मोनू पुत्र सोहनपाल निवासी देवकरणपुर बझैड़ा थाना जहांगीराबाद, चिंटू उर्फ जितेन्द्र शर्मा पुत्र कन्हैया निवासी कुरैना थाना जहांगीराबाद, अमित उर्फ जीतू उर्फ फौजी पुत्र स्व. बिजेन्द्र निवासी लछोई थाना जहांगीराबाद, जय कुमार उर्फ जैका पुत्र इंद्रपाल सिंह निवासी जमालपुर थाना शिकारपुर और इरशाद उर्फ भोलू चैयरमैन पुत्र शब्बीर निवासी गद्दीवाड़ा थाना सिकंदराबाद शामिल हैं। कोट चिन्हित किए गए सभी नए हिस्ट्रीशीटरों पर निगरानी रखने के लिए एसपी क्राइम, एसपी सिटी और एसपी देहात समेत सभी सीओ और थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। जिससे कि जनपद में अपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाया जा सके। - संतोष कुमार सिंह, एसएसपी  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed