फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar police take action against who will not follow the the rule in lockdown

लॉकडाउन 25वां दिन: मास्क न लगाने औऱ नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 04:41 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar police take action against who will not follow the the rule in lockdown
गत 25 मार्च से पुलिस प्रशासन जनपद भर में चला रहा है अभियान बुलंदशहर। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए जिले को लॉकडाउन किया गया है। बावजूद इसके अभी भी कुछ लोग इसे हल्के में ले रहे हैं। लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस मुकदमे भी दर्ज कर रही है, लेकिन वह बाज नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार की सुबह से लेकर शनिवार की सुबह तक पुलिस ने ऐसे 83 लोगों के खिलाफ 26 मुकदमे दर्ज किए हैं। एसपी सिटी अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि 24 मार्च से लेकर अभी तक उन्होंने 661 मुकदमे दर्ज कर लिए है। जिसमें नामजदों की संख्या 2218 पहुंच गई है। 5127 वाहनों के चालान कर दिए गए हैं। वहीं, 301 वाहनों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा छह लाख 92 हजार 800 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। एसपी सिटी ने बताया कि शहर के हर चौराहे पर वाहनों से निकलने वालों को चेक करने के लिए ट्रैफिक पुलिस को लगाया हुआ है। जिसमें थाना पुलिस भी ट्रैफिक पुलिस की मदद कर रही है। हॉट स्पॉट के आसपास किसी भी वाहन को नहीं जाने दिया जा रहा है, जो चोरी छिपे जा रहा है। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की सुबह से लेकर शाम तक करीब 15 लोग ऐसे मिले, जिन्होंने मास्क नहीं लगाया हुआ है। जिसके बाद इन लोगों के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed