फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bulandshahar Police arrested cow smugglers in encounter

मुठभेड़ के बाद पुलिस ने दबोचा 25 हजारी गो तस्कर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Bulandshahar Police arrested cow smugglers in encounter
बुलंदशहर। देहात कोतवाली पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान बृहस्पतिवार देर रात एक 25 हजार रुपये के इनामी गो-तस्कर को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी गत सात मार्च को नगर कोतवाली क्षेत्र के काली नदी पुल पर गोकशी करते हुए पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था। जिसके बाद एसएसपी की तरफ से उस पर इनाम घोषित किया गया था। देहात कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी ने बताया कि गुरुवार को उन्हें सूचना मिली कि गांव गंगेरुआ पुल के नीचे गो-तस्कर किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने वाला है। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में की शिनाख्त फुरकान कुरैशी उर्फ लोधा निवासी रुकनसराय नगर कोतवाली के रूप में हुई। आरोपी ने बताया कि उसने अपने साथी तोसिफ और वारिस के साथ मिलकर सात मार्च को गोकशी की घटना को अंजाम दिया था। जैसे ही पुलिस आई तो वह तीनों भाग गए थे। जिसके बाद एसएसपी ने तोसिफ और वारिस पर 20-20 हजार का इनाम घोषित किया था। जबकि फुरकान पर 25 हजार का किया था। तोसिफ और वारिस को दो दिन पहले ही देहात कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फुरकान के पास से पुलिस को तमंचा, गोकशी करने के उपकरण आदि सामान बरामद हुआ है। साथ ही उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed