फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar news

दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar news
amar ujala - फोटो : amar ujala
दिल का दौरा पड़ने से दरोगा की मौत
विज्ञापन

झांसी/बुलंदशहर। दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ने से दिल्ली में उपचार के दौरान झांसी कोतवाली में तैनात उप निरीक्षक संजीव कुमार जादौन की मौत के बाद उनको पुलिस लाइन में श्रद्धांजलि दी गई। वह बुलंदशहर जिले के खुर्जा न्यू शिवपुरी किला रोड गली नंबर छह के रहने वाले थे।
दरोगा संजीव कुमार (40) झांसी में पांच साल से कार्यरत थे। पिछले दिनों उन्हें कोतवाली में तैनात किया गया था। सोमवार की सुबह वह मिनर्वा चौकी में बैठे हुए थे। इसी दौरान उनके सीने में दर्द उठा। साथी उन्हें आनन फानन में मेडिकल कॉलेज ले गए। हालत देख उन्हें ग्वालियर रेफर किया गया। ग्वालियर के चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया था। दिल्ली में बुधवार की सुबह इलाज के दौरान दरोगा ने दम तोड़ दिया। एसएसपी डा ओपी सिंह के अनुसार दरोगा के शव को पूरे सम्मान के साथ गृह जनपद भेज दिया गया है।
विज्ञापन

--------
हर समय रहती थी परिवार की चिंता
दरोगा के जानने वालों ने बताया कि उनके घर की परिस्थितियां विषम थीं। हर समय उनको परिवार की चिंता लगी रहती थी। यहां तक कि रात में ढंग से सो भी नहीं पाते थे। किसी भी परिजन का फोन आने पर वे अनजानी अनहोनी की आशंका से घबरा उठते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
मदद को बढ़े थे कई हाथ
मृतक दरोगा संजीव कुमार जादौन के घर तीन माह पहले हादसा हो गया था। कुछ लोगों ने दरोगा की मां पर हमला किया था, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गईं थीं। इलाज का बड़ा खर्च होने की वजह से दरोगा की माली हालत कमजोर हो गई थी। इन परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए दरोगा के इलाज के लिए पुलिस कर्मचारियों के बीच मुहिम चल गई थी। जिससे जितना बना, उसने उतना पैसा उनके खाते में जमा कराया था। केवल झांसी ही नहीं, बल्कि बाहरी जनपदों में तैनात पुलिस कर्मचारियों ने भी उसकी मदद की। इसके अलावा जन सामान्य भी सहायता को आगे आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed