फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bulandshahar News ›   Bulandshahar: Encounter between looting miscreants and police two accused shot three arrested

Bulandshahar: लूटपाट करने वाले बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों को लगी गोली, तीन गिरफ्तार

Mon, 21 Nov 2022 10:07 PM IST
अनुराग सक्सेना संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर)
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा (बुलंदशहर) Published by: अनुराग सक्सेना Updated Mon, 21 Nov 2022 10:07 PM IST
सार

तीनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और लूट करने में प्रयोग की जाने वाली कार बरामद हुई। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तीनों पर बुलंदशहर सहित कई जिलों में लूट की घटना के मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
Bulandshahar: Encounter between looting miscreants and police two accused shot three arrested
पुलिस-बदमाशों में मुठभेड़ - फोटो : संवाद

विस्तार

देहात थाना क्षेत्र के नगला चीती गांव में सोमवार रात को कार सवार बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और एक बदमाश भागने में कामयाब रहा। इसका पीछा करते हुए पुलिस ने उसे भी दबोच लिया। आरोपियों के पास से कार और तमंचे बरामद किए गए। आरोपी राहगीरों को लिफ्ट देने के नाम पर लूटपाट करते थे।

विज्ञापन


सीओ खुर्जा दिलीप सिंह ने बताया कि पुलिस क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि लिफ्ट देने के नाम पर लोगों के साथ लूट करने वाले बदमाश क्षेत्र में घूम रहे हैं। इसी के चलते पुलिस ने जांच शुरू कर दी। नगला चीती गांव के पास कार सवार संदिग्ध युवकों को पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। तभी युवकों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी।
विज्ञापन


बचाव में पुलिस ने जवाबी फायरिंग की। इसमें दो बदमाशों को पैर में गोली लगी। तीसरा बदमाश वहां से भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने घायल दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान संजय मेहरा निवासी त्रिलोकपुरी और केशलवा निवासी तमिलनाडू हाल निवासी त्रिलोकपुरी के रूप में हुई। वहीं पुलिस पर फरार तीसरे बदमाश के पीछे गई, जिसको गांव में ही खेतों के पास से पकड़ा। उसकी पहचान शमशाद निवासी त्रिलोकपुरी के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीनों बदमाशों के पास से तीन तमंचे, छह जिंदा कारतूस, दो खोखा कारतूस और लूट करने में प्रयोग की जाने वाली कार बरामद हुई। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि तीनों पर बुलंदशहर सहित कई जिलों में लूट की घटना के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी बदमाश अपनी कार में वायरलेस में बोली जाने वाली पुलिस की रिकॉर्डिंग रखते थे। जिसकी आवाज सुनकर लोग इन बदमाशों को पुलिसकर्मी समझते थे। जिसके चलते लोग आसानी से इनकी कार में बैठ जाते थे। जिसके बाद बदमाश लूट की घटना को अंजाम देते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed