फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar covid-19 Corona infection confirmed in 18 people, including two dead

दो मृतक समेत 18 लोगों में हुई कोरोना संक्रमण की पुष्टि

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar covid-19 Corona infection confirmed in 18 people, including two dead
बुलंदशहर। क्वारंटीन अवधि के दौरान दम तोड़ने वाले दोनों मृतक समेत 18 लोगों की जांच रिपोर्ट बुधवार को कोरोना पाॅजिटिव आई हैं। 18 संक्रमितों में पांच प्रवासी भी शामिल हैं। वहीं, अब जनपद में कोरोना संक्रमितों की संख्या 157 हो गई हैं। जिसमें चार की मौत, 95 डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि, 58 कोरोना संक्रमित मरीजों का अभी विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा हैं। सिकंदराबाद क्षेत्र के रेडीमेड कारोबारी की क्वारंटीन के दौरान सोमवार को मौत हो गई थी। जिसे चिकित्सकों ने हार्टअटैक होना बता सैंपल जांच को भेजा था। वहीं, दूसरी ओर छतारी क्षेत्र के गांव कीरतपुर निवासी युवक के गुरूग्राम से आने पर प्रशासन द्वारा क्वारंटीन किया गया था। क्वारंटीन के दौरान हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया था। जिला अस्पताल से भी चिकित्सकों द्वारा मेरठ रेफर कर दिया गया। इस दौरान युवक की पत्नी निजी वाहन से पति को लेकर घर पहुंच गई। युवक ने गत सोमवार दोपहर को दम तोड़ दिया। जिसकी सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा युवक का सैंपल जांच को भेजा गया। दोनों मृतक की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई हैं। वहीं, एक गर्भवती महिला की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई हैं। स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार सिकंदराबाद में सात, ककोड़ में दो, वैर/मंडावरा में एक, देवीपुरा प्रथम में तीन और पांच प्रवासियों की रिपोर्ट पाॅजिटिव आई हैं। बाहर से आए सभी प्रवासी जनपद के ही निवासी हैं। जिनमें एक की मौत हो गई और चार विभन्न स्थानों पर क्वारंटीन किए गए थे। सभी संक्रमितों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिट्टा स्थित एल-1 अस्पताल में भर्ती कर दिया हैं। गौतमबुद्धनगर की महिला भी मिली पॉजीटिव स्वास्थ्य अफसरों के अनुसार 31 मई को गौतमबुद्धनगर क्षेत्र से एक गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल आई थी। स्वास्थ्य अफसरों ने महिला को भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया था। जिसकी रात्रि के समय ही डिलीवरी हो गई। डिलीवरी के बाद महिला का सैंपल जांच को भेज दिया गया। वहीं, महिला दो जून को डिस्चार्ज होकर जा चुकी हैं। जिसकी बुधवार को रिपोर्ट पाॅजिटिव आई। एसीएमओ ने बताया कि इस संबंध में गौतमबुद्धनगर प्रशासन को सूचना दे दी गई है। मौत के बाद अब तक चार में हो चुकी पुष्टि जनपद में सर्वप्रथम 11 अप्रैल को शिकारपुर निवासी एक चिकित्सक की दिल्ली में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। जिसकी मौत के बाद स्वास्थ्य अफसरों द्वारा जांच कराई गई, तो चिकित्सक कोरोना पाॅजिटिव निकला। इसके बाद सिकंदराबाद निवासी बैंककर्मी की नोएडा में उपचार के दौरान मौत होने के बाद 20 मई को कोरोना पाॅजिटिव की पुष्टि हुई। वहीं, अब सिकंदराबाद निवासी कारोबारी और छतारी क्षेत्र निवासी प्रवासी की मौत के बाद कोरोना पाॅजिटिव होने की पुष्टि हुई हैं। कोट पांच प्रवासी समेत 18 लोगों की लैब से कोरोना रिपोर्ट पाॅजिटिव प्राप्त हुई हैं। जिसमें दो की मौत हो चुकी हैं। शेष सभी को एल-1 अस्पताल में भर्ती कर दिया गया हैं। जनपद में अब संक्रमितों का आंकड़ा 157 हो गया हैं। जिसमें चार की मौत और 95 अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। शेष का नोएडा, मेरठ और शिकारपुर में उपचार चल रहा हैं। - डाॅ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed