फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Corona infection confirmed in 16 including health workers, 46 discharges

स्वास्थ्य कर्मी समेत 16 में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, 46 डिस्चार्ज

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jul 2020 10:49 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Corona infection confirmed in 16 including health workers, 46 discharges
बुलंदशहर। जनपद में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार कोरोना संक्रमित के मामले बढ़ते जा रहे हैं। बुधवार को विकास भवन में तैनात एक कर्मी, गुलावठी निवासी एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 16 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं, 46 लोगों को कोविड-19 अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। कोरोना संक्रमण का कहर शहर और देहात क्षेत्रों में थमने का नाम नहीं ले रहा हैं। आए दिन ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आते जा रहे हैं। बुधवार को नगर विकास भवन में कार्यरत एक कर्मी समेत चार में संक्रमण की पुष्टि हुई। नगर के देवीपुरा प्रथम निवासी युवक, धमैड़ा अड्डा निवासी युवक रेंडम जांच में संक्रमित मिले और नगर के आरके पुरम निवासी एक युवक मेरठ में उपचार के दौरान कोरोना संक्रमित निकला। औरंगाबाद नगर के मोहल्ला स्याना सिकंद्रा निवासी एक व्यापारी के पुत्र और मोहल्ला अजीजाबाद निवासी एक महिला रेंडम जांच में कोरोना संक्रमित आई। व्यापारी का पुत्र पूर्व में संक्रमित मिली महिला के संपर्क में आने पर संक्रमित मिला। खुर्जा के मोहल्ला सरायनसरूल्ला निवासी एक युवक रेंडम जांच में तो खुशीपुड़ा निवासी एक युवक ग्रेटर नोएडा के अस्पताल में कोरोना संक्रमित मिला। बीबीनगर क्षेत्र के गांंव दलीपगढ़ी में पूर्व में संक्रमित के संपर्क में आने पर कोरोना संक्रमित के मामले में दो और में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। गुलावठी क्षेत्र में सीएचसी पर तैनात एक कर्मी के संपर्क में आने पर गांव छपरावत निवासी एक महिला स्वास्थ्यकर्मी में भी संक्रमण की पुष्टि हुई। स्याना क्षेत्र के नयागांव निवासी जिला पंचायत सदस्य के देवर में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ ही ऊंचागांव के दौलतपुर कलां निवासी एक युवक और जहांगीराबाद के मोहल्ला गौसाई निवासी एक महिला रेंडज जांच में कोरोना पॉजिटिव आए। इसके अलावा सिकंदराबाद के खत्रीवाड़ा निवासी एक युवक गाजियाबाद में और शिकारपुर के गांव धतूरी निवासी युवक मेरठ में उपचार के दौरान दोनों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। ठीक होने वाले लोगों का बढ़ा आंकड़ा जनपद में अब तक 1105 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं। जिसमें अब तक 901 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। बुधवार को कोविड-19 अस्पताल से 46 लोगों को डिस्चार्ज किया गया। जिसमें बुलंदशहर नगर के सर्वाधिक 14, खुर्जा के नौ, जहांगीराबाद-अनूपशहर के पांच-पांच, औरंगाबाद के चार, शिकारपुर के तीन, अहार के दो और अगौता, स्याना, ऊंचागांव व डिबाई का एक-एक युवक डिस्चार्ज किया गया। जनपद में अब सक्रिय मरीजों की संख्या 178 हो गई हैं। आज से शुरू हो सकती है होम आइसोलेशन की सुविधा शासन के निर्देश पर जनपद में बृहस्पतिवार से बिना लक्षणों वाले मरीजों के होम आइसोलेशन की सुविधा को शुरू किया जा सकता हैं। सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधर ने बताया कि बिना लक्षणों वाले मरीजों को होम आइसोलेट करने से अस्पतालों पर दबाव भी कम होगा और मरीजों को बेहतर इलाज भी मिल सकेगा। लेकिन होम आइसोलेट वाले मरीजों को शासन द्वारा निर्धारित की गई शर्तों को पूर्ण करने पर ही सुविधा का लाभ मिल सकेगा। कोरोना संक्रमित के लिए अलग कमरा और शौचालय की व्यवस्था अनिवार्य रहेगी। कोट एक स्वास्थ्यकर्मी समेत 16 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई हैं। तीन का पूर्व से ही अस्पतालों में अन्य बीमारी का उपचार चल रहा हैं। शेष संक्रमित को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है और कोविड-19 अस्पताल से 46 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed