फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar Child volunteers of RSS honored the Corona Warriors

बाल स्वयं सेवकों ने कोरोना वारियर्स का किया सम्मान

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar Child volunteers of RSS honored the Corona Warriors
बुलंदशहर/खानपुर। कोरोना महामारी के दौरान अपनी जान की परवाह नहीं करते हुए लोगों की सेवा करने वाले कोरोना वारियर्स का आरएसएस के बाल स्वंयसेवकों ने फूल देकर सम्मानित किया। इस दौरान जनपद भर में बाल स्वयं सेवकों ने पुलिस, पलिका और सफाई कर्मियों का सम्मान किया। आरएसएस के जिला प्रचारक राम शंकर ने बताया कि कोरोना संक्रमण ने पूरे देश और दुनिया में हाहाकर मचा हुआ है। महामारी के इस दौर में अपनी जान की परवाह किए बगैर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने वाले कोरोना वारियर्स का आरएसएस के बाल स्वयंसेवकों ने पुष्प देकर और उनपर पुष्पवर्षा कर उन्हें सम्मानित किया। बाल स्वयं सेवकों ने बुधवार को पुलिस कार्यालय पहुंचकर कोरोना वैश्विक महामारी जैसी विषम परिस्थियों में उत्कृष्ट सेवा प्रदान करने के लिए एसएसपी संतोष कुमार सिंह को पुष्प देकर सम्मानित किया। बाल स्वयं सेवकों ने एसएसपी से कहा कि जिस तरह कोरोना काल में उनके द्वारा अथक परिश्रम किया जा रहा है, वह बेहद सराहनीय है। बाल सेवकों ने बताया कि टीवी चैनलों एवं सोशल मीडिया से उन्हें पता चला कि जिस तरह आर्मी के जवान सीमा पर लड़ रहे हैं, उसी तरह कोरोना वैश्विक महामारी जैसी विषम परिस्थितियों में पुलिसकर्मी उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहे है, जिससे आमजन एवं अधीनस्थ पुलिसकर्मियों को कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से सुरक्षित रखा जा सके। एसएसपी ने बाल स्वयं सेवकों का आभार जताया। इसके अलावा बाल स्वयंसेवकों ने एसपी सिटी, नगर कोतवाल औश्र नगर पालिका के चेयरमैन मनोज गर्ग को पुष्प देकर उन्हें सम्मानित किया। खानपुर में चिकित्सक, सफाई कर्मी व पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया। राम शंकर ने बताया कि अभिनंदन कार्यक्रम पूरे जिले भर में लगभग एक हजार बाल स्वयंसेवकों द्वारा आहूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed