Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandshahar 23people found corona infected, including one health worker, one dead

स्वास्थ्य कर्मी समेत 23 लोग मिले कोरोना संक्रमित, एक की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
bulandshahar 23people found corona infected, including one health worker, one dead
बुलंदशहर। जनपद में शासन के निर्देश पर चल रहे अभियान के हो रही चेकिंग में रोजाना संक्रमण के मामले मिल रहे हैं। बुधवार को 23 और लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जिसमें 14 साल के दो किशोर और एक स्वास्थ्यकर्मी भी शामिल हैं। वहीं, खुर्जा क्षेत्र निवासी एक मरीज की गाजियाबाद में उपचार के दौरान मौत हो गई। इसके अलावा बुधवार को ठीक होने के बाद 25 लोग विभिन्न अस्पतालों से डिस्चार्ज हुए। जनपद में अब कोरोना संक्रमित का आंकड़ा 824 हो गया हैं, जिसमें अब तक 24 लोगों की मौत हो चुकी हैं। शासन के निर्देश पर मेरठ मंडल में दो जुलाई से शुरू हुए एंटीजन किट से जांच अभियान के दौरान कोरोना संक्रमण के मरीजों के मिलने के मामलों में तेजी आई हैं। अभियान के तहत घर-घर में बीमार बैठे लोगों में भी संक्रमण की पुष्टि हो रही हैं। बुधवार को नगर समेत छह क्षेत्रों में 23 कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। जिसमें खुर्जा के छह संक्रमित में पीपीसी चिकित्सालय निवासी 14 वर्षीय किशोर रेंडम जांच में एंटीजन किट में कोरोना पॉजिटिव निकला। अहीरपाड़ा निवासी 14 वर्षीय किशोर, तरीनान और ढोरी मोहल्ले में एक-एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। साथ दो अन्य की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई। बुलंदशहर नगर में पांच संक्रमितों में नगर की आवास विकास कालोनी द्वितीय में दो युवकों की, देवीपुरा प्रथम व मानसरोवर कालोनी में एक-एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। साथ ही सदर तहसील के ऐदलपुर धीमरी गांव के एक युवक द्वारा निजी लैब से कोरोना की जांच कराई गई, जो रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। शिकारपुर नगर के मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी एक महिला और जटपुरा निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। जटपुरा निवासी युवक नोएडा में नौकरी करता है और निजी लैब पर कोरोना की जांच कराई थी। पहासू क्षेत्र के गांव अटेरना निवासी एक युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी मौत के बाद रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। चिकित्सकों के अनुसार युवक काफी समय से अन्य बीमारी से पीडि़त था और गाजियाबाद में उपचार चल रहा था। स्याना नगर क्षेत्र के चौधरीयान में तीन लोगों में संक्रमण की पुष्टि की गई। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि पूर्व में संक्रमित परिवार के तीन अन्य सदस्यों का एंटीजन किट से सैंपल जांच कराया गया। स्याना तहसील के ऊंचागांव क्षेत्र के गांव गजरौला और गांव बनवारा में एक-एक युवक की एंटीजन किट से जांच में रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त हुई। अनूपशहर क्षेत्र के गांव पहाड़पुर निवासी एक युवक की और गांव तेलियानगला निवासी एक युवक की कोरोना जांच पॉजिटिव आई हैं। गांव तेलियानगला में युवक की भाभी दिल्ली में पॉजिटिव आने पर परिवार के सभी सदस्यों को क्वारंटीन कर सैंपल जांच को भेजा गया था, जिसमें युवक कोरोना पॉजिटिव निकला और शेष अन्य सदस्य की रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। पहाड़पुर निवासी युवक नोएडा में रहकर नौकरी करता है और नोएडा की एक निजी लैब में जांच कराई थी। डिबाई क्षेत्र के गांव गालिबपुर निवासी एक युवक की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं। इसके अलावा ककोड़ क्षेत्र के गांव बिछट निवासी युवक में भी कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। युवक ने अपना सैंपल नोएडा की एक निजी लैब में जांच को भेजा था। 25 मरीज हुए डिस्चार्ज बुधवार को 25 लोगों का स्वास्थ्य ठीक मिलने पर डिस्चार्ज कर दिया गया, जनपद में अब तक 557 लोग अब तक डिस्चार्ज हो चुके हैं। जबकि, शेष 243 का अभी विभिन्न कोविड-19 अस्पताल में उपचार चल रहा हैं। कोट जनपद के 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई हैं और 25 लोगों को डिस्चार्ज कर दिया गया हैं। अभियान के तहत मिलने वाले कोरोना पॉजिटिव को कोविड-19 अस्पताल में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया हैं। साथ ही एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई हैं। - डॉ. रोहताश यादव, एसीएमओ/नोडल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed