फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandahahr CBSE: Tushar Singh becomes District Topper in 12th

सीबीएसई: 12वीं में तुषार सिंह बने जिला टॉपर

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
bulandahahr CBSE: Tushar Singh becomes  District Topper in 12th
रीजन और जिला टॉपर तुषार को मिठाई खिलाते परिजन। - फोटो : AMAR UJALA
बुलंदशहर। सीबीएसई 12वीं कक्षा का रिजल्ट शनिवार को घोषित हो गया। परीक्षा में छात्र तुषार सिंह ने जिले में पहला स्थान प्राप्त किया है। जबकि, छात्रा साक्षी और अक्षिता तेवतिया जिले में दूसरे स्थान पर रहे। वही, छात्रा देवयानी चौधरी ने जनपद में तीसरे स्थान पर कब्जा किया है। 12वीं कक्षा की परीक्षा में 100 फीसदी अंक पाकर जिला टॉप करने वाले तुषार सिंह नगर के दिल्ली पब्लिक स्कूल का छात्र है। जबकि दूसरे स्थान पर 99.8 अंक प्राप्त करने वाली साक्षी और अक्षिता तेवतिया के अलावा तीसरे स्थान पर रहने वाली देवयानी चौधरी भी दिल्ली पब्लिक स्कूल की छात्रा है। परीक्षा में पहला स्थान पाने वाले तुषार सिंह ने 500 में से 500 अंक प्राप्त किए हैं। छात्रा साक्षी और अक्षिता तेवतिया ने 499 और देवयानी चौधरी ने 498 अंक हासिल किए हैं। इन सभी जनपद के टॉपर छात्रों को स्कूल में शिक्षकों ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। डीपीएस के प्रधानाचार्य डॉ. हरिशंकर वशिष्ठ ने बताया कि तुषार ने नोएडा रीजन समेत जनपद में पहला स्थान प्राप्त किया है। इसके अलावा गौरव की बात है कि जनपद में पहले तीन स्थान पर डीपीएस के विद्यार्थियों ने कब्जा किया है। इसका श्रेय उन्होंने इन छात्रों की मेहनत को दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed