Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   bulandahahar A bike-riding woman was killed in a collision with a stolen container from Punjab

पंजाब से चोरी कंटेनर की टक्कर से हुई थी बाइक सवार महिला की मौत

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2020 02:42 AM IST
विज्ञापन
bulandahahar A bike-riding woman was killed in a collision with a stolen container from Punjab
बुलंदशहर। अरनिया थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार शाम को बाइक सवार दंपति को एक कंटेनर ने रौंद दिया था। जिसमें महिला की मौत हो गई थी। पुलिस ने शुक्रवार सुबह कंटेनर चालक को दबोच लिया। साथ ही कंटेनर व आरोपी के पास से अवैध असलाह भी बरामद किया है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह कंटेनर बुधवार को पंजाब से चोरी किया था। जिसे लेकर वह अपने गांव जा रहा था। एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को प्रेसवार्ता की। जिसमें उन्होंने बताया कि गौतमबुद्धनगर के थाना रबुपुरा के गांव रौनिजा निवासी मनवीर सिंह पुत्र बबुआ सिंह बृहस्पतिवार को अपनी पत्नी परवीन देवी के साथ बाइक से गांव बलराऊ से अलीगढ़ के गांव जहराना की तरफ जा रहे थे। जब वह शाम करीब पांच बजे अरनिया ब्लॉक के पास पहुंचे तो तेज रफ्तार अनियंत्रित अज्ञात कंटेनर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में परवीन देवी की मौके पर ही मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम को भेज दिया था। बृहस्पतिवार देर रात अरनिया थाने पर तैनात उपनिरीक्षक विजय सिंह पुलिस टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि सड़क दुर्घटना में वांछित कंटेनर व उसका चालक रनियावली मंदिर के निकट सर्विस रोड पर मौजूद है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को दबोच लिया। साथ ही उसके पास से अवैध हथियार भी बरामद किया है। आरोपी की शिनाख्त विकास पुत्र सुभाष चंद निवासी मोहल्ला थारापूठा  थाना रामगढ़ जनपद फिरोजाबाद के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने यह कंटेनर पंजाब के डेरावासी थाना क्षेत्र से बुधवार रात में चोरी किया था। जिसे वह लेकर अपने गांव जा रहा था। रास्ते में सड़क दुर्घटना के बाद उसने कंटेनर को रनियावली मंदिर के पास खड़ा कर दिया था। कंटेनर चोरी का मामला भी पंजाब के डेरावासी थाने में दर्ज है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed