फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Btech second semester mathematics paper questions eight

बीटेक सेकेंड सेमेस्टर गणित के पेपर में आठ सवाल आए गलत

Sat, 13 May 2017 10:59 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Sat, 13 May 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
Btech second semester mathematics paper questions eight
Demo pic - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। एकेटीयू सत्र 2016-17 के विषम सेमेस्टर एग्जाम में शनिवार को बीटेक सेकेंड सेमेस्टर गणित के पेपर में आठ सवाल गलत आने से स्टूडेंट्स को परेशानी झेलनी पड़ी। आठ गलत सवालों के संशोधन में विवि को दो घंटे लगे।

विज्ञापन


इसके बाद सही आठ सवालों को हल करने के लिए स्टूडेंट्स को केवल 10 मिनट अतिरिक्त समय दिया गया। कम समय मिलने से अधिकांश स्टूडेंट्स का पेपर छूट गया। पेपर छूटने पर स्टूडेंट्स ने परीक्षा केंद्रों पर अपना विरोध दर्ज कराया, लेकिन उन्हें सवालों को हल करने के लिए और अतिरिक्त समय नहीं मिला।
विज्ञापन


फर्स्ट ईयर का पेपर होने से केंद्रों पर स्टूडेंट्स अधिक परेशान दिखे। शनिवार को सुबह 9.30 बजे से 12.30 बजे की पाली में बीटेक सेकेंड सेमेस्टर गणित का पेपर था। पेपर शुरू होने के बाद कई सवाल गलत होने पर स्टूडेंट्स ने इसकी शिकायत कक्ष निरीक्षकों से की। फिर कॉलेजों ने विवि को स्थिति से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो घंटे मंथन, फिर आया दो पेज का संशोधन
गणित के पेपर में आठ सवाल गलत होने से विवि में भी हड़कंप मच गया। विवि में करीब दो घंटे मंथन के बाद करीब 11.30 बजे दो पेज का संशोधन आया। संशोधन के साथ स्टूडेंट्स को अतिरिक्त 10 मिनट देने का मेल कॉलेजों को मिला, लेकिन पेपर में जाया हुए समय और आठ सवालों को हल करने के लिए मिले अतिरिक्त 10 मिनट पर भी स्टूडेंट्स ने सवाल उठाए। समय नाकाफी होने से अधिकांश स्टूडेंट्स पेपर पूरा नहीं कर पाए।


सवालों को हल करने की कोशिश करने वालों को मिलेगी राहत
विवि सूत्रों ने बताया कि पेपर में आठ सवाल गलत आने और संशोधन के बाद जिन स्टूडेंट्स ने सवालों को हल करने की कोशिश की है, उन्हें राहत मिल सकती है। विवि के एक हेड एग्जामिनर ने बताया कि जिन स्टूडेंट्स ने कुछ न कुछ सवालों को हल करने की कोशिश की है, उन्हें मार्क्स दिए जा सकते हैं। अंकों को लेकर आखिरी निर्णय विवि स्तर से लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed