फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother's death... Police is saying two Tahrir in unknown

Ghaziabad News: भाई की हो गई मौत...पुलिस कह रही अज्ञात में दो तहरीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 01:05 AM IST
विज्ञापन
Brother's death... Police is saying two Tahrir in unknown
गाजियाबाद। 22 अगस्त की रात 11 बजे नंदग्राम क्षेत्र में हिंडन पुल के पास रेलिंग में लगे पौधे को बचाने के लिए लोहे के तार में उलझकर मसूरी के मयूर विहार निवासी कय्यूम (27) की मौत के मामले में पुलिस ने चार दिन बाद भी एफआईआर दर्ज नहीं की है। कय्यूम के भाई असलम का आरोप है कि नगर निगम की लापरवाही से हादसे में उनके भाई की जान गई है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ तहरीर दी है। आरोप है कि पुलिस अज्ञात में तहरीर देने का दबाव बना रही है। असलम ने बताया कि 24 अगस्त को तहरीर लेकर थाने गए, जहां पुलिस ने कहा कि हम नगर निगम के अधिकारियों के खिलाफ केस कैसे दर्ज कर लें, तुम अज्ञात में तहरीर लिखकर दे दो। असलम का कहना है कि नगर निगम की लापरवाही के कारण हादसा हुआ तो उन्होंने वही तहरीर में लिखकर दिया है। थाने पर सुनवाई नहीं हुई तो उन्होंने पुलिस आयुक्त से शिकायत की। मामले में पुलिस अधिकारी ने भी यहीं बात कही लेकिन फिर कार्रवाई का आश्वासन दिया। एसीपी नंदग्राम रवि कुमार सिंह ने बताया कि मामले में जांच की जा रही है। उचित तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन



ये था मामला
नंदग्राम क्षेत्र में हिंडन पुल के पास रेलिंग में लगे पौधे को बचाने के लिए लगे लोहे की तार में उलझकर बाइक सवार डासना के मयूर विहार निवासी अब्दुल कय्यूम (27) की मौत हो गई थी। अब्दुल दिल्ली की एक एक्सपोर्ट कंपनी में कारीगरी करते थे। कंपनी से घर वापस लौटते समय जैसे ही वह बाइक से हिंडन पुल के पास पहुंचे तो उन्हें तार नहीं दिखा और तार से गला कट गया। राहगीरों इसका वीडियो बनाकर बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन



ऊर्जा निगम को भेजी रिपोर्ट, जांच के बाद होगी कार्रवाई

गाजियाबाद। विजयनगर के सिद्धार्थ विहार में टीएंडटी कंपनी की निर्माणाधीन इमारत में शुक्रवार दोपहर करंट लगने से हुई तीन मजदूरों के मौत के मामले में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस ने केस दर्ज करने के लिए अपनी ओर से ऊर्जा निगम को पत्र लिखकर घटना के संबंध में जांच रिपोर्ट मांगी है। एसीपी नगर निमिष पाटिल का कहना है कि मामले में तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। तहरीर नहीं मिलती है तो ऊर्जा निगम की जांच रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। टीएंडटी कंपनी की निर्माणाधीन इमारत में शुक्रवार दोपहर सामान ऊपर ले जाने वाली ट्रॉली खींचने के दौरान करंट लगने से पश्चिम बंगाल के रहने वाले मजदूर गोकुल (48), इजराल (33) और शुभांकर (25) की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed