फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Brother-in-law's friend raped a woman by making a pornographic video

Ghaziabad News: देवर के दोस्त ने महिला का अश्लील वीडियो बनाकर किया दुष्कर्म

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Aug 2023 01:02 AM IST
विज्ञापन
Brother-in-law's friend raped a woman by making a pornographic video
मोदीनगर। भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव निवासी देवर के दोस्त द्वारा महिला की स्नान करते समय वीडियो बनाकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी किसी से शिकायत करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देकर महिला को लगातार ब्लैकमेल करता रहा। हिंदू युवा वाहिनी का आरोप है कि पुलिस ने मामला दबाने के लिए आरोपी का शांतिभंग में चालान कर दिया। उन्होंने पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा किया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज की। उक्त गांव निवासी एक महिला के देवर की गैर संप्रदाय के युवक से गहरी दोस्ती है। बताया गया कि युवक का अक्सर उनके घर पर आना जाना लगा रहता था। आरोप है कि युवक ने एक दिन स्नान करते समय महिला की चोरी से वीडियो बना ली। आरोपी महिला को अकेली देखकर उनके घर पहुंच गया और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म कर फिर वीडियाे बना लिया। आरोपी वीडियो के बल पर लगातार महिला का शोषण करता रहा। महिला ने कई बार बताने का प्रयास किया तो आरोपी हर बार उसे वीडियो वायरल करने की धमकी देता और उसके साथ मारपीट भी करता। तीन दिन पूर्व आरोपी फिर एक बार महिला को ब्लैकमेल करने उसके घर पहुंच गया। पीड़िता ने साहस जुटाकर शोर मचा दिया। इसके बाद आरोपी वहां से भाग गया। घर लौटने पर महिला ने पति को आपबीती बताई। पति विरोध जताने उसके घर पहुंचा तो आरोपी ने गाली-गलौज और अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता का आराेप है कि युवक के मोबाइल में कई अन्य महिलाओं और युवतियों की भी अश्लील वीडियो हैं। हिंदू युवा वाहिनी के निवर्तमान महामंत्री नीरज शर्मा और मधुर नेहरा का आरोप है कि पुलिस ने मामले में लीपापोती करते हुए युवक का शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। विरोध में आक्रोशित कार्यकर्ताओं कार्रवाई की मांग को लेकर बुधवार रात भोजपुर थाने पर हंगामा किया। एसीपी का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी इरफान के खिलाफ दुष्कर्म सहित अलग अलग धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed