फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   brother arrested for doing dirty things with a teenager In Modinagar

बड़े भाई की काली करतूत: किशोरी को घर में अकेले पाकर करने लगा अश्लीलता, बहन ने मचा दिया शोर; पिता जेल में बंद

Sat, 21 Sep 2024 09:10 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मोदीनगर Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 21 Sep 2024 09:10 PM IST
सार

गाजियाबाद के मोदीनगर में एक भाई दरिंदा बन गया। सगी बहन के साथ अश्लील हरकत की। वारदात के बाद भाई घर से भाग गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
brother arrested for doing dirty things with a teenager In Modinagar
बड़ा भाई गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भोजपुर के एक गांव में 16 वर्षीय किशोरी ने सगे बड़े भाई पर गंदी हरकत करने आरोप लगाया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


उक्त गांव निवासी किशोरी ने बताया कि बीते वर्ष दिसंबर में उसके पिता ने मां की हत्या कर दी थी। पिता जेल में बंद है। घर में दो बहन और दो भाई है।  किशोरी ने बताया कि शनिवार को वह घर पर अकेली थी। 
विज्ञापन


आरोप है कि तभी उसका बड़ा भाई मौका देखकर किशोरी को कमरे में खींच कर ले गया। आरोपी भाई ने किशोरी से अश्लीला करते हुए उसके कपड़े फाड़ दिए और गंदी हरकत की। विरोध करने पर आरोपी ने किशोरी की पिटाई कर दी और किसी से घटना का जिक्र करने पर जान से मारने की धमकी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी ने शोर मचा दिया। शोर सुनकर ग्रामीणों को आता देखकर आरोपी भाई घर से भाग गया। किशोरी ने पुलिस कंट्रोलरूम को घटना की सूचना दी। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि किशोरी की तहरीर के अनुसार छेड़छाड़ और मारपीट सहित विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी भाई को गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed