फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Breaking the patience of the people, if not cash chaos

टूट रहा लोगों का सब्र, कैश न मिलने पर हुआ हंगामा

Thu, 01 Dec 2016 12:24 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Thu, 01 Dec 2016 12:24 AM IST
विज्ञापन
Breaking the patience of the people, if not cash chaos
बैंक - फोटो : अमर उजाला

गाजियाबाद। आरबीआई कानपुर से पर्याप्त मात्रा में कैश न मिलने के कारण बुधवार को भी कई बैंकों में हंगामा हुआ। लोगों का आरोप है कि एक तरफ सरकार बैंक खाते से अधिकतम 24 हजार रुपये तक निकालने की बात कह रही है। जबकि दूसरी ओर घंटों लाइन में खड़े रहने के बाद भी कैश नहीं मिल पा रहा।

विज्ञापन


ऐसा भेदभाव क्यों किया जा रहा है। बुधवार को जिन-जिन बैंकों के बाहर हंगामा हुआ, वहां पर पुलिस ने पहुंचकर स्थिति को संभाला। कैश की किल्लत बुधवार को भी रही। सुबह से ही लोगों ने बैंकाें के बाहर लाइनें लगानी शुरू कर दी थीं।
विज्ञापन


बैंक  खुले, कुछ लोगों को कैश भी मिला, पर कुछ देर बाद ही कैश खत्म हो गया। कई बैंकों में कैश ही नहीं था। वहां पर सिर्फ नोटों को जमा किया गया। कैश की दिक्कत के कारण लोग भी काफी परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैंकों के बाहर हुआ हंगामा
डासना गेट के सिंडिकेट बैंक ब्रांच में कैश न मिलने पर महिलाओं ने सड़क पर जाम लगा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि चार से पांच दिन हो गए। कैश आता है, लेकिन बैंक कर्मचारी अपने पहचान वालों को कैश दे देते हैं।

बाकी लोग लाइन लगाकर खड़े रहते हैं। रोजाना नया टोकन लेकर जाते हैं पर कैश नहीं मिलता। पुलिस ने महिलाआें को समझा-बुझाकर शांत कराया। बैंक मैनेजर राजीव सहानी ने बताया कि करेंसी चेस्ट से ही कैश नहीं आ रहा है। यदि वहां से नियमित कैश मिले तो परेशानी नहीं होगी।

पटेल नगर स्थित पीएनबी ब्रांच के ग्राहकों ने जल्द कैश खत्म होने पर हंगामा करते हुए आर्य नगर चौक की रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों के साथ ग्राहकों की नोकझोंक भी हुई।

ग्राहकों ने बताया कि खाते से मात्र दो से चार हजार रुपये दिया जा रहा है। ऐसे में घर का खर्च कैसे चले। पुलिस ने जैसे-तैसे जाम को खुलवाया। आरडीसी स्थित आईडीबीआई बैंक में एक ग्राहक और सिक्योरिटी गार्ड को लेकर बहस हो गई।

बात बढ़ती देख बैंक प्रबंधन ने दोनों लोगों को बैंक के अंदर बुला लिया और शटर गिरा दिया। शटर करीब दो घंटे तक गिरा रहा। इस बीच पुलिस भी पहुंची। दो पक्षों में समझौता हो जाने पर ही शटर को खोला गया। इस दौरान अनेक ग्राहक  वापस चले गए।

कैश खत्म होने पर हंगामा कर हाईवे किया जाम
मोदीनगर। नोट बंदी से हो रही परेशानी के चलते लोगों का हंगामा जारी है। बुधवार को तेल मिल कालोनी के सामने स्थित इलाहाबाद बैंक में कैश खत्म होने के कारण लोगों ने एक बार फिर हंगामा कर जाम लगाया।

हालांकि 10 मिनट में पुलिस ने पहुंचकर जाम खुलवा दिया। लोगों का कहना है कि वह सुबह आठ बजे से लाइन में लगे थे। बैंक खुलते ही कैश एक बजे के बाद आएगा बोर्ड लगा दिया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत्र के कई बैंकों पर भी कैश नहीं मिलने के कारण हंगामे की सूचनाएं है।

इलाहाबाद बैंक में कैश खत्म होने के कारण मंगलवार को भी महिलाओं ने हाईवे जाम किया था। बुधवार को भी बैंक अधिकारियाें ने कैश न होने का बोर्ड लगा दिया। इसके चलते लोग भड़क गए और हंगामा कर हाइवे जाम किया।


सूचना पर कोतवाली प्रभारी अशोक कुमार पहुंचे और समझा बुझाकर लोगों को सड़क से हटाया। वहीं निवाड़ी स्थित एसबीआई और गदाना गांव मेें केनरा बैंक पर भी लोगों ने कैश नहीं होने के कारण हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed