{"_id":"6961610dec78c1589e0144ab","slug":"bought-bike-and-mobile-with-stolen-money-and-paid-off-loan-ghaziabad-news-c-139-1-mdr1001-108254-2026-01-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चोरी की रकम से खरीदी बाइक व मोबाइल और चुकाया कर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चोरी की रकम से खरीदी बाइक व मोबाइल और चुकाया कर्ज
विज्ञापन
मोदीनगर। दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित एक निजी इंश्योरस कार्यालय का दस दिन पूर्व शटर उखाड़कर दो लाख की नकदी चोरी का खुलासा पुलिस ने शुक्रवार को कर दिया। पुलिस ने दो चोरों को पकड़कर उनके कब्जे से करीब 19 हजार की नकदी और बाइक बरामद की।
देवेन्द्रपुरी कॉलोनी के रहने वाले आकाश कुमार का दिल्ली मेरठ मार्ग पर राज चौपला स्थित केनरा बैंक समीप इंश्योरेंस कार्यालय है। बीते 31 दिसंबर की दोपहर करीब एक बजे वह घर खाना खाने गए थे। वापस लौटे तो कार्यालय का शटर उखाड़कर लॉकर से दो लाख रूपये की नकदी चोरी मिली। आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गए थे। कार्यवाहक एसीपी मोदीनगर अजय कुमार ने बताया कि पुलिस टीमें घटना के खुलासे में लगी थी। पुलिस टीम ने शुक्रवार को दो आरोपियों को पकड़कर चोरी का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम फैसल व अरशद निवासी जनपद हापुड़ बताया। पकड़े गए आरोपियो ने पूछताछ में बताया कि फैसल का ढाबा था और अरशद उसका रसोइया था। ढाबा बंद हो गया। इसके बाद वह चोरी करने लगे। अरशद शातिर बदमाश है। वह तीन बार चोरी के मामले में जेल जा चुका है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होने तीन दिन तक रैकी करने के बाद चोरी को अंजाम दिया। उन्हे कार्यालय में कुल 70 हजार रूपये मिले थे। रकम बटवारे को लेकर दोनों के बीच विवाद भी हुआ था। अरशद ने ज्यादा रकम रखी। अरशद ने चोरी के पैसे से पुरानी बाइक और मोबाइल व बच्चों के कपड़े खरीदे और लोगों का कर्जा चुकाया। पूछताछ में सामने आया कि वह ऐसे प्रतिष्ठानों को निशाना बनाते थे जो दोपहर के समय बंद रहते थे।