फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bose mobile app to teach politics

नेताजी को राजनीति सिखा रहे मोबाइल एप

Fri, 20 Jan 2017 11:52 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bose mobile app to teach politics
भीम ऐप - फोटो : demo pic

चुनावी सीजन शुरू होने के साथ ही कुछ ऐसे मोबाइल एप की भी अचानक बाढ़ आ गई है, जोकि नेताजी को चुनाव लड़ने से लेकर राजनीति का क, ख,ग सिखा रहे हैं। बच्चों के लिए यह मोबाइल एप जहां सिर्फ एक गेम हैं, वहीं बड़े इससे राजनीति के गुर हासिल कर रहे हैं।

विज्ञापन


विशेष  रूप से निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों के बीच यह एप काफी लोकप्रिय हो रहे हैं।पार्टी से टिकट मिलते ही प्रत्याशी चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। जनसंपर्क और बैठकों के जरिए क्षेत्रीय लोगों की नब्ज टटोलनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इनमें कुछ निर्दलीय प्रत्याशी ऐसे भी हैं जोकि  चुनावी मैदान में अभी नौसिखिए हैं। ऐसे ही प्रत्याशियों को मोबाइल एप के माध्यम से कुर्ता पहनने से लेकर जनता के बीच बात करने तक का सलीका सिखाया जा रहा है। सोशल वेबसाइट पर नेताजी वोटरों को लुभाने के लिए भी इन मोबाइल ऐप का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सबसे दिलचस्प हैं कुर्सी गेम
कुर्सी गेम सिर्फ फन के लिए बनाया गया है। इसको बच्चे सबसे अधिक पसंद कर रहे हैं। इस गेम में नरेंद्र मोदी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल प्लेयर हैं। इसके अलावा रियल कुर्सी फुटबॉल गेम, कुर्सी डांस आदि गेम हैं जिसको हल्के-फुल्के अंदाज के कारण सब पसंद कर रहे हैं।

प सीखा रहे हैं राजनीति चमकाने के गुर
फाइंड योर पॉलिटिकल डेस्टिनी में यह राजनीति में सफ ल होने का प्रतिशत बताता है। अगर यह 40 फ ीसदी से कम है तो नेताजी को सलाह की लिस्ट डिस्प्ले होती है जिसमें व्यक्तित्व में सुधार के जरिए राजनीतिक जीवन को चमकाने के बारे में बताया गया है।

वहीं इलेक्शन सम्स में चुनाव के दौरान प्रत्याशी के सामने आने वाली परेशानियों को दूर करने का तरीका, नेताओं को वोट मांगने के दौरान की समस्याएं और चुनावी घोषणा के बाद आम आदमी के विरोध को शांत करने का तरीका बताया गया है।


लीडर्स कनेक्शन गॉट सक्सेस एप के जरिए विधानसभा क्षेत्र में जातिगत आंकड़े भी गूगल के जरिए लिए जा सकते हैं। पूर्व के चर्चित राज नेताओं का जीवन परिचय आदि भी शामिल हैं।

यह हैं एप
- फ ाइंड योर पोलिटिकल डेस्टिनी
- वोटर जानें भविष्य ऐप

- इलेक्शन सम्स
- इलेक्शन रश

- लीडर्स कनेक्शन गॉट सक्सेस
- इलेक्शन द गेम

- कुर्सी क्रिकेट, कुर्सी डांस
- रियल कुर्सी फुटबाल

- रन फॉर 272
- फ्लाइंग मोदी

- इलेक्शन फीवर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed