फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Book two trains were made by BSP Today leaves Lucknow

बसपा ने बुक कराईं दो ट्रेनें आज रवाना होंगी लखनऊ

Sat, 08 Oct 2016 12:37 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 08 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
Book two trains were made by BSP Today leaves Lucknow
ट्रेन - फोटो : File Photo
लखनऊ में होने वाली बसपा की रैली में इस बार पार्टी कार्यकर्ता बसों से नहीं ट्रेनों से जाएंगे। बसपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं के लिए गाजियाबाद से दो ट्रेनें बुक कराई हैं। इनमें से एक ट्रेन हापुड़ जिलाध्यक्ष और दूसरी गाजियाबाद जिला संगठन व नगर विधायक की ओर से बुक कराई गई है। यह ट्रेनें शनिवार को शाम चार से आठ बजे के बीच गाजियाबाद से रवाना होंगी और 9 अगस्त को लखनऊ से वापस चलेंगी।
विज्ञापन


दरअसल, कांशीराम की पुण्यतिथि पर लखनऊ में होने वाली इस रैली को बसपा का ‘शक्ति प्रदर्शन’ भी माना जा रहा है। बसपा के हापुड़ जिलाध्यक्ष किरनपाल सिंह की ओर से 18 कोच की एक ट्रेन लखनऊ के लिए बुक कराई गई है।
विज्ञापन


यह ट्रेन शनिवार शाम 4:10 बजे गाजियाबाद स्टेशन से रवाना होगी और डासना स्टेशन पर रोकी जाएगी। यहां से इसमें कार्यकर्ता सवार होंगे। दूसरी ट्रेन गाजियाबाद के कार्यकर्ताओं को लेकर करीब रात 7:30 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह ट्रेन यही से सीधे लखनऊ के लिए चलेगी। दोनों ट्रेनें वाया मुरादाबाद लखनऊ पहुंचेंगी और 9 अक्तूबर की रात को वापसी करेंगी। रेलवे अधिकारियों के मुताबिक गाजियाबाद जिला संगठन की ओर से बुक कराई गई यह ट्रेन 20 कोच की होगी।


दोनों ट्रेनों का किराया करीब 16 लाख रुपये होगा। बसपा ने दोनों ट्रेनों के लिए रेलवे के डिवीजन कार्यालय से मंजूरी ली है। बसपा के शहर विधायक सुरेश बंसल का कहना है कि लखनऊ में होने वाली यह रैली एतिहासिक होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed