फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of Shadab found after 45 hours who drowned in Ganga Canal

गंगनहर में 45 घंटे बाद मिला शव: गोताखोरों ने दो किमी दूर निकाला, नाहल झाल में दोस्तों संग नहाने गया था शादाब

Tue, 01 Sep 2026 06:15 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी (गाजियाबाद) Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 01 Sep 2026 06:15 PM IST
सार

गंगनहर में डूबे शादाब का शव 45 घंटे बाद मिल गया। शव घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर गंगनहर एनएच नौ पुल के पास मिला। घटना रविवार को हुई थी। 

विज्ञापन
Body of Shadab found after 45 hours who drowned in Ganga Canal
मृतक शादाब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

क्षेत्रांतर्गत नाहल झाल गंगनहर में रविवार दोपहर 4 बजे डूबे व्यक्ति का शव 45 घंटे बाद घटनास्थल से दो किलोमीटर दूर गंगनहर एनएच-नौ पुल के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे पुलिस ने बरामद किया। शादाब को पीएसी गोताखोरों के साथ परिजन भी गंगनहर में तलाश रहे थे। पुलिस ने परिजनों के कहने पर बिना मेडिकल परीक्षण के वैधानिक कार्रवाई करके शव परिजनों को सौंप दिया। 

विज्ञापन


जबकि डूबे व्यक्ति को तलाश करने गंगनहर में कूदे चचेरे भाई के सिर में चोट लगने से गम्भीर घायल हो गया था। जिसका इलाज निजी अस्पताल में चल रहा है, चिकित्सकों ने उसे खतरे से बाहर बताया है।
विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर चार बजे नाहल के मोहल्ला खाकियान निवासी शादाब 32 पुत्र अख्तर अपने दो दोस्तों के साथ नाहल झाल गंगनहर में नहा रहा था, नहाते समय वह गंगनहर के तेज बहाव में बहकर डूब गया साथियों ने बचाने का प्रयास किया। मगर वे उसे बचाने में असफल रहे, सूचना पाकर पुलिस व शादाब के परिजन गंगनहर झाल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से शादाब को गंगनहर में तलाश करवाने को उतारा, वहीं शादाब के चाचा अनीस का 15 वर्षीय बेटा वकार अपने भाई को गंगनहर में ढूंढने के लिए कूदा तो उसका सिर किसी पत्थर से टकरा गया। जिसे वहां मौजूद युवकों ने पानी से बाहर निकाला और मसूरी निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे पिलखुआ रामा अस्पताल में रेफर कर दिया।


वहीं उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि गंगनहर में डूबे शादाब को पीएसी के गोताखोर लगातार ढूंढने में लगे थ। मंगलवार दोपहर 1 बजे एक व्यक्ति का शव गंगनहर में मसूरी रेलवे पुल के पास बहता हुआ नजर आया जिसको पानी से बाहर निकाला गया, शव की पहचान शादाब पुत्र अख्तर निवासी मोहल्ला खाकियान नाहल के रूप में परिजनों ने की, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मेडिकल परीक्षण की कार्रवाई की मगर परिजनों के पोस्टमार्टम नहीं कराने के अनुरोध पर शादाब के शव को परिजनों को सौंप दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed