फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Body of auto-rickshaw driver missing for three days found in a pit; murder suspected.

Ghaziabad News: तीन दिन से लापता ऑटो चालक का गड्ढे में मिला शव, हत्या की आशंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2026 01:19 AM IST
विज्ञापन
Body of auto-rickshaw driver missing for three days found in a pit; murder suspected.

विज्ञापन
मुरादनगर। तीन दिन से लापता ऑटो चालक का शव मंगलवार को दुहाई-सैंथली बाबा रोड के पास करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस प्रथम दृष्टया सड़क हादसा मानकर मामले की जांच कर रही है।

मेरठ रोड स्थित राधेश्याम विहार फेज-1 निवासी सोनू त्यागी (45) ऑटो चालक 13 सितंबर की शाम करीब सात बजे गाजियाबाद जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वह घर वापस नहीं आए। परिजनों ने 14 सितंबर की शाम करीब छह बजे गुमशुदगी दर्ज कराई। एसीपी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब दो बजे पुलिस को सूचना मिली कि दुहाई- सैंथली बाबा रोड किनारे करीब 15 फीट गहरे गड्ढे में ऑटो के साथ व्यक्ति का शव पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान के लिए सोनू के परिजनों को बुलाया। परिजनों ने पहचान सोनू त्यागी के रूप में करते हुए हत्या की आशंका जताई है। वहीं, पुलिस का कहना है कि सोनू का ऑटो अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर गया, इसके कारण उसकी मौत हुई है। एसीपी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट हो सकेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed