फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   body of a woman was lying on the ground her one and a half year old son was wrapped around the dead body in G

Ghaziabad: जमीन पर पड़ा था महिला का शव, मृत शरीर से लिपटा था डेढ़ साल का बेटा, बड़े लड़के ने बताया क्या हुआ

Thu, 07 Aug 2025 06:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क,गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क,गाजियाबाद Published by: Digvijay Singh Updated Thu, 07 Aug 2025 06:33 PM IST
सार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में बुधवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मृतका के पति, ससुर, देवर व नन्द को उसकी बेटी को दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
body of a woman was lying on the ground her one and a half year old son was wrapped around the dead body in G
महिला की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्रांतर्गत गांव नाहल में बुधवार सुबह महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। मृतका के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर मृतका के पति, ससुर, देवर व नन्द को उसकी बेटी को दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपियों पर कार्रवाई करने के लिए महिला की मेडिकल रिपोर्ट का कर रही इंतजार। उधर एक वीडियो में महिला का तीन वर्षीय मासूम बेटा अपने अब्बू व चाचा पर मां को मारने का आरोप लगा रहा है। छोटा डेढ़ वर्षीय बेटा अपनी मां के मृत शरीर से लिपटा हुआ दिखाई दे रहा है।

विज्ञापन


सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पुलिस को बुधवार सुबह 11 बजे गांव नाहल के मोहल्ला निवासी यामीन के घर में इनके बेटे आबिद की पत्नी का पंखे में फंदे से शव लटका हुआ मिलने की सूचना मिली। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची तो महिला का शव कमरे में नीचे जमीन पर पड़ा हुआ था और मृतक महिला के गले में चुन्नी का फंदा लगा हुआ था, मृतका के शव से डेढ़ वर्षीय बेटा शहरान चिपटा हुआ था।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के शव को मेडिकल परिक्षण के लिए भेज दिया। मृतका शहनुमा के पिता आरिफ निवासी ग्राम नेकपुर मुरादनगर ने मृतका के पति,ससुर,देवर व नन्द के खिलाफ पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि इन्होंने उसकी बेटी को दहेज की मांग पूरी न होने पर मौत के घाट उतार दिया। पीड़ित पिता ने पुलिस से आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है परन्तु पुलिस कार्रवाई करने से पहले मेडिकल रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है,जबकि एक वीडियो में मृतका का 3 वर्षीय मासूम बेटा शादान कह रहा है कि उसकी मां को उसके अब्बू व चाचा ने मारा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादनगर के ग्राम नेकपुर निवासी आरिफ अली की बेटी शहनुमा 26 की शादी 5 वर्ष पूर्व मसूरी के ग्राम नाहल निवासी यामीन के पुत्र आबिद के साथ हुई थी। शहनुमा के पिता का आरोप है कि शादी के बाद से ही बेटी के ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे,उसकी बेटी जब भी मायके आती थी तब उसको घर के खर्च के लिए पैसे व खाने का सामान आदि दिया जाता था मगर उसके बाद भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की जाती थी। मृतका शहनुमा के पिता ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। सहायक पुलिस आयुक्त मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि मामला संज्ञान में है महिला की मेडिकल परिक्षण रिपोर्ट आने पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी। उधर महिला शहनुमा के पिता ने बताया कि बेटी का मेडिकल परिक्षण होने के बाद बृहस्पतिवार को बेटी का दफीना अपने पैतृक गांव नेकपुर में करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed