{"_id":"6a95d4609a0357bad300ffbe","slug":"blos-salary-to-be-withheld-for-negligence-in-election-duties-ghaziabad-news-c-30-gbd1036-966866-2026-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर बीएलओ का वेतन रुकेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर बीएलओ का वेतन रुकेगा
विज्ञापन
गाजियाबाद। निर्वाचन कार्य में लापरवाही बरतने वाले बीएलओ पर अब कार्रवाई की जाएगी। निर्धारित समय सीमा में डीएसई के प्रपत्र-6, 7 और 8 का काम पूरा नहीं करने वाले बीएलओ का वेतन कार्य पूरा होने तक रोकने के निर्देश जिलाधिकारी रविंद्र मांदड़ ने दिए हैं। इसके साथ ही संबंधित बीएलओ से स्पष्टीकरण भी मांगा जा रहा है। कार्रवाई से जिले के सैकड़ों बीएलओ प्रभावित हो सकते हैं।
एसआईआर के बाद आपत्तियों और दावों की प्रक्रिया चल रही है। इसमें बीएलओ के पास आने वाले प्रपत्रों को ईआरओ (इलेक्टोरल रजिस्ट्रेशन ऑफिसर) पोर्टल पर अपलोड किया जाना है। बीते सप्ताह हुई समीक्षा बैठक में 1500 से अधिक प्रपत्र लंबित मिले थे। अधिकारियों ने बीएलओ को निर्धारित समय में प्रपत्र अपलोड करने के निर्देश दिए थे, लेकिन इसके बावजूद लापरवाही मिलने पर अब वेतन रोकने की कार्रवाई की जा रही है।
जिले में करीब 3100 बीएलओ निर्वाचन कार्य में लगे हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कार्य की लगातार निगरानी की जा रही है। निर्धारित समय में काम पूरा नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी।