फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   ग्रीन बेल्ट में स्थानीय लोग कर रहे वृक्षारोपण

ग्रीन बेल्ट में स्थानीय लोग कर रहे वृक्षारोपण

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 04:15 PM IST
विज्ञापन
ग्रीन बेल्ट में स्थानीय लोग कर रहे वृक्षारोपण
\n\nग्रीन बेल्ट में स्थानीय लोग कर रहे वृक्षारोपण\n\n- पिछले 3 दिनों में लगा चुके हैं डेढ़ सौ पौधे\n\n-वैशाली के लोग ग्रीन बेल्ट की सफाई कर लगा रहे औषधीय पौधे\n\nमाई सिटी रिपोर्टर\n\nसाहिबाबाद। वैशाली सेक्टर-6 की पुलिया की ओर ग्रीन बेल्ट में स्थानीय लोग लगातार वृक्षारोपण कर रहे हैं। पिछले चार दिनों से लोग यहां करीब 150 पौधे लगा चुके हैं। खास बात यह है कि स्थानीय लोग इस ग्रीन बेल्ट में औषधीय पौधे ही लगा रहे हैं, ताकि शहर को प्रदूषण मुक्त कर सकें।\n\nवैशाली सेक्टर-6 की ग्रीन बेल्ट में लगातार सफाई मुहिम की टीम जिससे 26 लोग जुड़े हुए हैं। अलग-अलग समय में ग्रीन बेल्ट की साफ-सफाई करने पहुंचते हैं और वहां वृक्षारोपण किया जा रहा है। संक्रमण से बचने को स्थानीय लोगों ने अपने सहयोग के लिए यहां हैंड सैनिटाइजर भी लगाया है, ताकि कोई भी व्यक्ति यहां पहुंचकर पहले खुद को सैनिटाइज करें और फिर काम करें। सफाई मुहिम टीम से जुड़े नंद नेगी ने बताया कि सेक्टर-6 की ग्रीन बेल्ट को टीम ने नगर निगम की मदद से संवारा है। कुछ समय पहले यहां कूड़े का अंबार लगना शुरू हो गया था, जिसकी साफ-सफाई की गई और लोगों ने ग्रीन बेल्ट की जिम्मेदारी लेते हुए यहां फूल पौधे लगाने शुरू किए। अब पिछले कुछ दिनों से यहां औषधीय पौधे लगाए जा रहे हैं। इस कार्य में पुष्कर रावत, केपी भट्ट, बीएस नेगी, कौशल शर्मा, शेखर नियोलिया आदि का सहयोग रहता है।\n\n---------------------\n\nनिशा ठाकुर\n\n\n
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed