फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP yearn for victory, won a seat

जीत के लिए तरस रही भाजपा, नहीं जीती सीट

Fri, 20 Jan 2017 11:47 PM IST
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद Updated Fri, 20 Jan 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
BJP yearn for victory, won a seat
बीजेपी - फोटो : file photo

विधानसभा क्षेत्र की सीट का मिजाज अन्य विधानसभा क्षेत्र से हटकर रहा है। मुरादनगर विधानसभा सीट पर 1967 से लेकर अब तक भाजपा अपनी जीत के लिए तरस रही है। काम कराने वाले को जनता ने अपने सिर पर बैठाया। विकास कार्य कराने वाले विधायक को लगातार छह बार जीता कर विधानसभा भेजा।

विज्ञापन


पहले मुरादनगर विधानसभा सीट पर निर्दलीय और कांग्रेस का कब्जा रहा है। सबसे पहले 1967 में निर्दलीय चुनाव जीतकर जीएस चौधरी विधायक बने। वर्ष 1967 से 2016 तक तीन बार निर्दलीय और चार बार कांग्रेस का सीट पर कब्जा रहा। जीएस चौधरी के बाद बीकेडी के ईश्वर दयाल त्यागी विधायक बने।
विज्ञापन


क्षेत्र की जनता से जुड़ाव के कारण ईश्वर दयाल त्यागी दो बार चुने गये। इसके बाद बसपा दो बार, सपा एक बार, लोकदल एक बार सीट पर कब्जा जमाया। 1989 में राजपाल त्यागी ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में चुनाव जीता और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों और क्षेत्र से जुड़ाव के चलते जनता ने उन्हें वर्ष 1991 में कांग्रेस, वर्ष 1996 में सपा, वर्ष 2002 में कांगेस, वर्ष 2007 में निर्दलीय और वर्ष 2008 में बसपा से उपचुनाव लड़े और जीत दर्ज की। वर्ष  2012 में बसपा के वहाब चौधरी ने राजपाल त्यागी को हराया।

राम मंदिर लहर में भी नहीं जीती भाजपा
वर्ष 1989 में राम मंदिर लहर के दौरान भी भाजपा के केशव त्यागी और राजपाल त्यागी के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। जिसमें कांग्रेस से राजपाल त्यागी ने 21 हजार वोट से जीत दर्ज की। बताया गया है कि उस वक्त गाजियाबाद से देहरादून तक कांग्रेस सिर्फ एक मात्र सीट मुरादनगर विधानसभा की जीती थी।

सन 1962 से 2012 तक राजनीतिक सफर
वर्ष              विजेता                             उपविजेता
1967           जीएस चौधरी(निर्दलीय)          अलबेल(आरपीआई)

1969           ईश्वर दयाल त्यागी(बीकेडी)     राजपाल सिंह(कांग्रेस)
1974           राजपाल (कांग्रेस)                अनवर(बीकेडी)

1977           अनवर(जेएनपी)                 राजपाल सिंह(कांग्रेस)
1980           ईश्वर दयाल त्यागी(कांग्रेस)     योगेंद्र पाल सिंह(जेएनपी)

1985          शेखावत हुसैन(लोकदल)        ईश्वर दयाल त्यागी(कांग्रेस)
1989          राजपाल त्यागी(निर्दलीय)        विवेक त्यागी(निर्दलीय)

1991          राजपाल त्यागी(कांग्रेस)          केशव त्यागी(बीजेपी)
1993          प्रेम सिंह   (जेडी)                  विवेक त्यागी(बीजेपी)

1996          राजपाल त्यागी(सपा)             विवेक त्यागी(बीजेपी)
2002          राजपाल त्यागी(कांग्रेस)         विवेक त्यागी(बीजेपी)

2007          राजपाल त्यागी(निर्दलीय)       वहाब चौधरी(बीएसपी)
2008          राजपाल त्यागी(बसपा)          अय्यूब अली(लोकदल)


2012          वहाब चौधरी(बसपा)           राजपाल त्यागी(सपा)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed