फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   BJP won all seven seats in Bulandshahar opposition could not succeed in uniting the voters

यूपी चुनाव परिणाम: बुलंदशहर में सभी सातों सीटों पर जीती भाजपा, मतदाताओं को एकजुट करने में सफल नहीं हो सका विपक्ष

Thu, 10 Mar 2022 09:29 PM IST
सुशील कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर
संवाद न्यूज एजेंसी, बुलंदशहर Published by: सुशील कुमार Updated Thu, 10 Mar 2022 09:29 PM IST
सार

भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से डाले गए वोटों की गिनती पूरी की गई। इसके बाद राउंडवार ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती शुरू की गई। पोस्टल बैलेट से गिनती शुरू होने के साथ ही भाजपा के प्रत्याशियों के चेहरे खिलने लगे।

विज्ञापन
BJP won all seven seats in Bulandshahar opposition could not succeed in uniting the voters
जीत का जश्न मनाते भाजपा समर्थक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुलंदशहर जिले में भाजपा ने इतिहास रच दिया है। भाजपा अकेली पार्टी है, जिसने लगातार दो चुनावों में जिले की सभी सातों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इस बार प्रत्याशियों की जीत का अंतर 2017 के मुकाबले बड़ा है। रुझान जैसे ही मिलना शुरू हुआ भाजपा के नेता से लेकर कार्यकर्ता तक जश्न में डूब गए, जबकि विपक्षी खेमे में मायूसी छा गई है।

विज्ञापन

  
भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती सुबह आठ बजे शुरू कर दी गई थी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट से डाले गए वोटों की गिनती पूरी की गई। इसके बाद राउंडवार ईवीएम में डाले गए वोटों की गिनती शुरू की गई। पोस्टल बैलेट से गिनती शुरू होने के साथ ही भाजपा के प्रत्याशियों के चेहरे खिलने लगे। सिर्फ दो सीटों पर गठबंधन के प्रत्याशी भाजपा को टक्कर दे पाए। पांच सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने एकतरफा जीत दर्ज की।
विज्ञापन


तीन विधायकों ने दूसरी बार दर्ज की जीत
भाजपा ने तीन सीटों पर निवर्तमान विधायकों को मैदान में उतारा था। तीनों ही विधायकों ने लगातार दूसरी बार विजय हासिल करते हुए हाईकमान के फैसले को सही ठहराया। स्याना से देवेंद्र लोधी, अनूपशहर से संजय शर्मा लगातार दूसरी बार और शिकारपुर से अनिल शर्मा चौथी बार विधायक बने। इससे पहले वह दो बार बसपा और एक बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहली बार में ही विधायक बने लक्ष्मी, प्रदीप, मीनाक्षी और सीपी सिंह
भाजपा ने जिले में चार नए प्रत्याशियों को उतारा था। बुलंदशहर से प्रदीप चौधरी, सिकंदराबाद से लक्ष्मीराज सिंह, खुर्जा से मीनाक्षी सिंह और डिबाई से सीपी सिंह ने पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ा और जीत दर्ज की।


विस सीटवार विजेता और उपविजेता

बुलंदशहर  
भाजपा    प्रदीप चौधरी   --- 127076
गठबंधन   हाजी यूनुस   --- 101246
जीत का अंतर  --- 25830

अनूपशहर
भाजपा      संजय शर्मा    --- 121027
बसपा   रामेश्वर लोधी  ---  47979
जीत का अंतर   ---         73048

डिबाई
भाजपा       सीपी सिंह      --- 128640
गठबंधन    हरीश लोधी  ---- 60615
जीत का अंतर ---            68025

स्याना
भाजपा        देवेंद्र लोधी    --- 149125
गठबंधन     दिलनवाज खान --- 59468
जीत का अंतर --- 89657

सिकंदराबाद
भाजपा         लक्ष्मीराज सिंह   --- 125644
गठबंधन      राहुल यादव --- 96301
जीत का अंतर ---     29343

शिकारपुर  
भाजपा         अनिल शर्मा       --- 113855
गठबंधन      किरनपाल सिंह ---   58172
जीत का अंतर   --- 55683

खुर्जा
भाजपा          मीनाक्षी सिंह     --- 137461
गठबंधन        बंशी पहाड़िया --- 70377
जीत का अंतर ---  67084

विधानसभा   कुल मतदाता   मतदान      राउंड
सिकंदराबाद   397609   271238       34
बुलंदशहर 398260      257707       33
स्याना     384805       251967      32
अनूपशहर  377128     237196    33
डिबाई     347252      218667     29
शिकारपुर  332291     213098     29
खुर्जा      387328      258147   32

मतदाताओं के आंकड़े 
कुल मतदाता - 2624763
पुरुष मतदाता - 1383491
महिला मतदाता - 1241137
थर्ड जेंडर - 135

मतगणना प्रक्रिया पूरी निष्पक्षता और ईमानदारी से पूरी की गई। किसी भी दल की ओर से कोई आपत्ति और विरोध दर्ज नहीं कराया गया। पल-पल की सूचना निर्वाचन आयोग को भेजी गई थी। - सीपी सिंह, डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed