{"_id":"65400ffcf6915e5db90829ec","slug":"bjp-will-run-an-expose-campaign-against-india-alliance-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-3625-2023-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: इंडिया गठबंधन के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: इंडिया गठबंधन के खिलाफ पोल खोल अभियान चलाएगी भाजपा
विज्ञापन
साहिबाबाद। भाजपा संगठन का दो दिवसीय लोकसभा क्षेत्र विस्तारक विशेष प्रशिक्षण सोमवार को शुरू हुआ। इसमें पहले दिन के चार सत्र में तय किया गया कि इंडिया गठबंधन के नेताओं के काले कारनामों की पोल खोलने का अभियान चलाया जाए। इसके लिए हर लोकसभा क्षेत्र में साइबर योद्धा तैयार किए जाएं। साथ ही हर बूथ पर मजबूत टोली तैयार की जाए, जो मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए काम करें।
मोहनगर के कृष्णा इंजीनियरिंग काॅलेज के सभागार में चल रहे प्रशिक्षण में पहले दिन उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, हरियाणा, चंड़ीगढ़, पंजाब, लद्दाख़, दिल्ली, उत्तराखंड के लोकसभा विस्तारक शामिल हुए। इन राज्यों में लोकसभा की लभगभ 126 सीटें हैं। उद्घाटन सत्र में संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने 12 बजे जीत का मंत्र दिया।
दरअसल, भाजपा के दिग्गज नेता 2024 लोकसभा चुनाव में विपक्षी इंडिया गठबंधन को शिकस्त देने तीसरी बार कमल खिलाने के लिए संगठन के पदाधिकारी पश्चिमी क्षेत्र में डेरा डाले हैं। पार्टी की योजना के तहत नौ राज्यों के 120 विस्तारकों को प्रशिक्षण के पहले दिन चार सत्रों में चुनाव प्रबंधन, विपक्षी की घेराबंदी, सोशल मीडिया से हमला और हारी हुई सीटों पर कमियों का भांपकर उन्हें दूर करने की रणनीति बनी। दूसरा सत्र सह संगठन मंत्री वी. सतीश और तीसरा सत्र राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल और चौथे व अंतिम सत्र में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने जीत का मंत्र दिया
विज्ञापन
बीजेपी अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी संगठन के स्तर पर जीत के लिए किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया। इसके बाद प्रदेश महामंत्री विजय बहादुर और क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय सिसौदिया ने संबोधित किया।
हर सीट पर तय किए जा रहे विस्तारक
भाजपा ने हर लोकसभा सीट पर विस्तारक तैनात
करने की रणनीति बनाई है। संगठन का दावा है ज्यादातर सीटों पर विस्तारक तय हो गए हैं। अब इन विस्तारकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। विस्तारक क्षेत्र में जाकर कार्यकर्ताओं को अपनी सीट फतह करने की तैयारी कराएंगे। देशभर में 543 लोकसभा सीटें हैं।
सुनील बंसल की रहेगी नजर
विस्तारकों की केंद्रीय टीम में 10 लोग शामिल किए गए हैं, जिसके संयोजक यूपी के पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा बनाए गए हैं, जबकि सह संयोजक बिहार के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया और दिल्ली के बीजेपी नेता राजकुमार शर्मा को बनाया गया है। बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल केंद्रीय स्तर पर इस टीम के कार्यों की निगरानी करेंगे।