{"_id":"580d0ab94f1c1b3924bc1a8e","slug":"bjp-sp-and-bsp-are-caste-politics-sheila-dikshit","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा, सपा और बसपा करती हैं जाति की राजनीति: शीला दीक्षित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा, सपा और बसपा करती हैं जाति की राजनीति: शीला दीक्षित
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Mon, 24 Oct 2016 12:38 AM IST
विज्ञापन
शीला दीक्षित
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा, सपा और बसपा सभी पार्टियां जाति और बिरादरी की राजनीति करती हैं, जबकि कांग्रेस विकास की बात करती है। यह बातें ब्राह्मण परिचय सम्मेलन में आईं कांग्रेसी की यूपी में सीएम प्रत्याशी व दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने कहीं।
उन्होंने कांग्रेस को गरीबों की बात करने और विकास करने वाली पार्टी बताई। उन्होंने कहा कि दिल्ली में विकास कांग्रेस की देन है और यह विकास ही है, जिसकी वजह से देश के किसी भी शहर के मुकाबले दिल्ली में लोगों का वेतन अधिक है।
कार्यक्रम में शीला दीक्षित के साथ कांग्रेस नेता किरण अहलुवालिया भी पहुंचीं। उन्होंने कहा कि शीला दीक्षित अब देश के सबसे बड़े प्रदेश की कमान थामने वाली हैं। उनके इस लक्ष्य में आम लोगों को बढ़ चढ़ कर सहयोग करना चाहिए ताकि यूपी में भी विकास की बयार बहे।
विज्ञापन
कार्यक्रम से लौटते हुए बिगड़ी शीला दीक्षित की तबीयत
कार्यक्रम में करीब एक घंटे तक रहने के बाद जब शीला दीक्षित वापस जाने के लिए मंच से उतरने लगीं तो अचानक उनकी तबियत खराब हो गई। मंच से उतरते हुए अचानक उन्हें तेज खांसी शुरू हो गई, उन्हें जल्दी से गाड़ी में बिठाया गया और वे वापस लौट गईं।
दूसरे दिन 400 युवाओं का हुआ परिचय
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा आयोजित युवक-युवती परिचय सम्मेलन के दूसरे दिन शेष बचे 400 युवक-युवतियों का परिचय कराया गया। सभी ने मंच से अपनी योग्यता का परिचय दिया।
सम्मेलन में गाजियाबाद, एनसीआर समेत कई राज्यों से लोग रिश्ते खोजने पहुंचे थे। कांग्रेस नेता शीला दीक्षित ने इस तरह के कार्यक्रम को समाज को जोड़ने वाला बताया।
उन्होंने कहा कि समाज के लोगों को गरीब हित में ज्यादा से ज्यादा कार्य करने चाहिए। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेके गौड़, बीडी शर्मा, अवधेश शर्मा, बालकिशन शर्मा, प्रवीण शर्मा, यथार्थ शर्मा, नरेशपाल कौशिक आदि मौजूद रहे।