फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike riding hawkers kidnapped a disabled girl

Ghaziabad News: बाइक सवार फेरी वालों ने दिव्यांग युवती को अगवा किया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 03:57 AM IST
विज्ञापन
Bike riding hawkers kidnapped a disabled girl
मोदीनगर। एक कॉलोनी में मोहल्ले की दुकान पर सामान लेने गई दिव्यांग युवती को बाइक सवार फेरी वाले अगवा कर ले गए। खोजबीन के दौरान सीसीटीवी फुटेज से मामले की जानकारी लगी। जानकारी के बाद परिजनों ने युवती की तलाश शुरू की। युवती लगभग छह घंटे बाद निवाड़ी के जंगल से घायल अवस्था में बरामद हुई। कार्रवाई की मांग को लेकर सोमवार को विश्व हिंदू परिषद के नेताओं ने थाने पर हंगामा कर घेराव किया।
विज्ञापन

नगर की एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति की 20 वर्षीय पुत्री मंद बुद्धि और मूक-बधिर है। बताया कि युवती रविवार सुबह दस बजे मोहल्ले की दुकान पर कुछ सामान लेने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान बाइक सवार फेरी वाले ने युवती की स्थिति को भांप लिया और उसके अगवा कर लिया। कुछ दूर चलने के बाद आरोपी का दूसरा साथी भी मिल गया। दोनों युवती को निवाड़ी के जंगल की तरफ ले गए। काफी देर बाद भी युवती जब घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की।
विज्ञापन

तभी एक सराफ की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरों में बाइक सवार फेरी वाले युवती को अगवा कर ले जाते दिखे। परिजन निवाड़ी रोड पुलिस चौकी पर सूचना देने के बाद खुद भी युवती की खोजबीन में जुट गए। युवती करीब चार बजे निवाड़ी क्षेत्र स्थित सिखैड़ा गांव के जंगल में घायल अवस्था में बरामद हुई। युवती के गले और चेहरे पर चोट के निशान थे। घटना से युवती दहशत में दिखी। युवती ने परिजनों से इशारों में आरोपियों की करतूत बयां की। परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
विश्व हिंदू परिषद ने थाने पर किया हंगामा
घटना की जानकारी लगने पर विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी मधुर नेहरा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को थाने पहुंचे और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर थाना घेरा। आरोप लगाया कि रविवार को ही निवाड़ी रोड पुलिस चौकी पर घटना की सूचना दे दी गई थी मगर पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई। आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के कारण आरोपी बच निकले अगर पुलिस समय रहते कार्रवाई करती तो आरोपी तत्काल पकड़ जा सकते थे। प्रदर्शनकारियों ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

------------------------
अधिकारी कथन :
युवती के पिता ने सोमवार को घटना की तहरीर दी। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। घटना के खुलासे के लिए तीन टीमों का गठन किया गया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य माध्यमों से आरोपियों की पहचान का प्रयास किया जा रहा है।
- ज्ञानप्रकाश राय, एसीपी मोदीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed