{"_id":"690ef4a438eaf704fe0d1652","slug":"bike-rider-dies-tragically-after-being-hit-by-a-dumper-in-muradnagar-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: मुरादनगर में भीषण सड़क हादसा, डंपर के नीचे आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: मुरादनगर में भीषण सड़क हादसा, डंपर के नीचे आकर बाइक सवार की दर्दनाक मौत
Sat, 08 Nov 2025 01:14 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेवटर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
अमर उजाला नेवटर्क, मुरादनगर (गाजियाबाद)
Published by: आकाश दुबे
Updated Sat, 08 Nov 2025 01:14 PM IST
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद के मुरादनगर में रावली रोड पर शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना मिलक गेट से करीब 100 मीटर आगे ढिंढार पुलिया की ओर हुई। सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक मय फोर्स तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचने पर देखा कि मोटरसाइकिल (रजिस्ट्रेशन नंबर UP16FA5048) के चालक पर एक डंपर का टायर चढ़ गया था। इस भयावह हादसे में मोटरसाइकिल चालक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने तत्काल शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे से स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई है।