फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike rider dies due to collision with vehicle

Ghaziabad News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2024 05:19 AM IST
विज्ञापन
Bike rider dies due to collision with vehicle
लोनी। दिल्ली-सहारनपुर मार्ग पर तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से घायल शहजाद की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। शहजाद के ससुर ने वाहन चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

अनवर हसन निवासी दयालपुर दिल्ली ने बताया कि उनका दामाद शहजाद निवासी मचकौली झाल खेड़ा बुलंदशहर हाल पता आजाद एंक्लेव कॉलोनी में रहते थे। वह एमसीडी ऑफिस ओखला में कार्यरत थे। 11 मई को दामाद शहजाद अपने घर से बाइक पर ऑफिस जा रहे थे। रास्ते में दिल्ली-सहारनपुर मार्ग ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र पहुंचने पर तेज रफ्तार वाहन ने उनके दामाद की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगने पर शहजाद घायल होकर गिर गए। शहजाद को दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित अस्पताल ले जाया गया, जहां तबीयत खराब होने पर उन्हें दिल्ली के जीटीबी अस्पताल रेफर किया गया। जीटीबी अस्पताल में उपचार के दौरान शहजाद की मौत हो गई। एसीपी लोनी सूर्यबली मौर्य ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed