फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike lost balance on speed breaker, one dead and two injured

Ghaziabad News: स्पीड़ ब्रेकर पर बिगड़ा बाइक का संतुलन, एक की मौत दो घायल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike lost balance on speed breaker, one dead and two injured
गाजियाबाद। पिलखुआ से ईद मिलन कर लौट रहे बाइक सवार समीर(23) निवासी पसौंडा थाना टीला मोड अपने बहनोई और मामा के साथ मंगलवार की देर रात घर लौट रहे थे। हापुड़ रोड स्थित पुलिस लाइन के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अंतुलित हो गई और तीनों सड़क पर जा गिरे। पीछे बैठे समीर का सिर डिवाइडर से टकरा गया और मौके पर ही मौत हो गई। जबकि समीर के बेहनाई और मामा भी चोटिल हो गए। एसीपी कविनगर स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि ईद के मौके पर समीर अपने बहनोई शमीम निवासी सीलमपुर दिल्ली और मामा अफरोज निवासी मुजफ्फरनगर के साथ गांव से पिलखुआ अपने दोस्तों के घर गया था। मंगलवार की रात करीब दो बजे तीनों तेज गति से हापुड़ चुंगी की ओर जा रहे थे। जैसे ही पुलिस लाइन के सामने बने स्पीड ब्रेकर पर बाइक अंसुलित हो गई। बाइक की गति इतनी तेज थी कि पीछे बैठा समीर गिर गया और डिवाडर से सिर टकराने पर गंभीर रूप से घायल हो गया। जबकि शमीम और अफरोज भी चोटिल हो गए। तीनों को संजयनगर स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने समीर को मृत घोषित कर दिया। बताया कि शव की मेडिकल जांच कराकर परिजनों को सौंप दिया है। जहां देर शाम शव को
विज्ञापन

सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया है। बताया कि परिजनों ने अभी तहरीर नहीं दी है। समीर के भाई सलमान ने बताया कि समीर उनका छोटा भाई था और पेंट का काम करता था। समीर का निकाह तय हो गया था और मई माह में उसकी शादी होनी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed