फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bike hit by train, driver saved his life by running away

Ghaziabad News: ट्रेन की चपेट आई बाइक, चालक ने भागकर बचाई जान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 30 Aug 2023 12:40 AM IST
विज्ञापन
Bike hit by train, driver saved his life by running away
गाजियाबाद। नेहरूनगर पुल के नीचे जल्दबाजी में ट्रैक पार कर रहे युवक की बाइक मंगलवार शाम को ईएमयू-04148 की चपेट में आ गई। चालक ने भागकर अपनी जान बचाई। इस दौरान करीब 11 मिनट ईएमयू ट्रैक पर ही खड़ी रही। बाइक किसकी थी, इसकी जीआरपी मोदीनगर की टीम जांच कर रही है। मंगलवार शाम को एक युवक नेहरूनगर पुल के नीचे गलत तरीके से बाइक को उठाकर ट्रैक पार कर रहा था। 5:33 पर मेरठ की ओर से ईएमयू ट्रेन नंबर-04148 आ गई। इस दौरान बाइक का अगला हिस्सा ट्रैक के अंदर था, जो ट्रेन की चपेट में आकर क्षतिग्रस्त हो गया। लोगों ने शोर मचाया तो चालक बाइक छोड़कर फरार हो गया। हादसे की सूचना पर चालक ने ट्रेन को रोका। करीब 11 मिनट बाद ट्रेन आगे के लिए रवाना हुई। गार्ड की सूचना पर जीआरपी मोदीनगर की टीम मौके पर पहुंची और बाइक के नंबर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी। मोदीनगर आरपीएफ चौकी के प्रभारी रामसुंदर सिंह ने बताया कि इसमें कोई जनहानि नहीं हुई है। बाइक के अगले हिस्से में नुकसान हुआ है। बाइक नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed