फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Big names, yet serving up diseases... licenses of six restaurants suspended

Ghaziabad News: नाम बड़े और थाली में परोस रहे थे बीमारियां...छह रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2026 02:11 AM IST
विज्ञापन
Big names, yet serving up diseases... licenses of six restaurants suspended
गाजियाबाद। नाम बड़े, लेकिन रसोई में साफ-सफाई और खाने की गुणवत्ता का हाल बदतर। शहर के छह नामी रेस्टोरेंट में जांच के दौरान खाने की सामग्री और किचन में गंभीर खामियां मिलने पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने उनके लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। शासन स्तर से आई टीम की जांच रिपोर्ट में भी इन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति की गई थी।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त खाद्य के अनुसार, रिपोर्ट के आधार पर राजेंद्रनगर स्थित बीकानेरवाला, इंदिरापुरम की विंडर मार्केट में स्थित काके दा ढाबा, आरडीसी स्थित फ्लॉक ओ क्लॉक व नाथूस, मोहननगर स्थित गरम धरम और श्याम पार्क स्थित क्वालिटी नॉनवेज के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। इन प्रतिष्ठानों में खाद्य सामग्री तैयार करने और परोसने में लापरवाही सामने आई थी।
विज्ञापन

----
खाने में कीड़े, किचन में गंदगी और बदबू
मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आशुतोष राय ने बताया कि शासन की टीम की जांच में पांच रेस्टोरेंट के किचन में गंदगी मिली। बीकानेरवाला में डोसा तैयार करने के लिए रखे रवे में कीड़े मिले। इसी रवे से डोसा तैयार किया जा रहा था। फ्लॉक ओ क्लॉक, काके दा ढाबा, नाथूस और क्वालिटी नॉनवेज के किचन में भी गंदगी मिली। बर्तन साफ नहीं किए जा रहे थे और इसी स्थिति में व्यंजन तैयार किए जा रहे थे। जांच के दौरान किचन से तेज बदबू भी आती मिली। वहीं, गरम धरम रेस्टोरेंट के खाने में कॉकरोच मिला था। इन खामियों के आधार पर विभाग ने कार्रवाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
56 पर निलंबन की तलवार
सहायक आयुक्त ने बताया कि छह रेस्टोरेंट के लाइसेंस निलंबित करने के साथ ही 56 अन्य प्रतिष्ठानों को नोटिस जारी किया गया है। उन्हें 15 दिन में एसओपी के अनुसार कमियां दूर करने के निर्देश दिए गए हैं। 15 दिन बाद टीम दोबारा निरीक्षण करेगी। कमियां दूर नहीं मिलने पर इन प्रतिष्ठानों के लाइसेंस भी निलंबित किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed