फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bicycling, car not to burn message

साइकिल चलाकर दिया, कार न चलाने का संदेश

Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद Updated Mon, 11 Apr 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
Bicycling, car not to burn message
odd even - फोटो : अमर उजाला

शहर में रविवार को कंसोर्टियम ऑफ गाजियाबाद एवं आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद की तरफ से कार फ्री-डे का आयोजन किया गया। आरडब्ल्यूए के साथ ही रेजिडेंट्स और बच्चों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। झंडी दिखा कर काफिले को रवाना किया गया।

विज्ञापन


इसके बाद आरडब्ल्यूए फेडरेशन गाजियाबाद के चेयरमैन कर्नल तेजेंद्र पाल त्यागी, पुलिस अधीक्षक यातायात राजेश कुमार, ट्रैफिक इंस्पेक्टर अनिल कुमार यादव, अजय शुक्ला, अजय जैन, केपी त्यागी, मुकेश अग्रवाल आदि ने इंदिरापुरम का साइकिल चलाकर भ्रमण किया।
विज्ञापन


जयपुरिया मॉल, आदित्य माल और मंगल बाजार पर फेडरेशन और कंसोर्टियम के प्रतिनिधि तैनात रहे। इस दौरान कार चालकों को वायु प्रदूषण के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के बाद नियंत्रण बोर्ड को गेट नं.-1 ईस्ट एंड अपार्टमेंट पर वायु प्रदूषण के पीएम 2.5 को नापने का काम सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय नगर के स्वदेशी चौक पर आर.के. आर्या और वीपी. सिंह की टीम, सिटी जोन के चौधरी मोड़ पर राजीव अग्रवाल और ठाकुर दास सैनी की टीम, अटल चौक और मोहन नगर चौराहे पर भी फेडरेशन के सदस्यों ने लोगों को जागरूक करने के साथ ही धीमी गति से चलती हुई कारों की सवारियों को पर्चे और फूल दिए।

करीब दो घंटे तक पदाधिकारियों ने लोगों को कार फ्री-डे के प्रति जागरूक किया। उन्होंने लोगों को शपथ दिलवाई की वह अगले कार फ्री-डे पर कार का इस्तेमाल नहीं करेंगे।  लोगों की मर्जी से उनकी कारों पर कार पूलिंग के स्टीकर भी लगाए गए।  


बच्चों में भी दिखा उत्साह
कार फ्री-डे के लिए बड़ों के साथ ही बच्चे भी काफी उत्साहित दिखे। बच्चों ने कार से निकलने वाले लोगों को वायु प्रदूषण की जानकारी दी। सभी को पर्चे और फूल भेंट किए। कंसोर्टियम के अध्यक्ष शकत झा व मोहम्मद आरिफ खान ने बताया कि बच्चों का उत्साह देखने लायक था। वह हर कार वाले को रोक कर प्रदूषण कम करने व जाम की समस्या से निजात दिलाने के लिए लोगों को कार पूलिंग करने की सलाह दे रहे थे।


 कार फ्री-डे में यह रहा खास
- अकेले व्यक्ति को ले जाने वाली कार में फूल दिए गए
- चालकों को पर्चे बांटे गए, जिनमें वायु प्रदूषण के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई
 - एक व्यक्ति को ले जाने वाली कार की फोटो ली गई और उन्हें बताया गया कि अगली 10 तारीख से ऐसे फोटो सोशल साइट पर डाला जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed