Viral Video: भीख मांगने वाले युवक को डंडे से पीटा, थप्पड़ भी मारा; अकबर ने अन्नु चौधरी के खिलाफ दर्ज कराई FIR
गाजियाबाद में भिक्षा मांग रहे एक युवक की पिटाई की गई। घरों में गलत नजर से झांकने के शक में उसको थप्पड़ और डंडे मारे गए।
विस्तार
सोशल मीडिया पर गाजियाबाद के एक संगठन के पदाधिकारी अन्नु चौधरी की कॉलोनी में भीख मांगने वाले युवक की पिटाई करने का वीडियो वायरल हो रहा है। उसके आधार पर गरिमा गार्डन निवासी अकबर चौधरी ने टीलामोड़ थाने में एनसीआर दर्ज कराई है।
अकबर ने कराई अन्नु चौधरी पर एफआईआर
पुलिस वीडियो की जांच कर रही है। अकबर का कहना है कि वायरल वीडियो में युवक घर-घर से खाने-पीने का सामान मांग रहा है। लेकिन अन्नु चौधरी ने उसे पकड़कर अभद्रता की और उसकी पिटाई की। एसीपी साहिबाबाद भास्कर वर्मा का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
गलत नजर से झांकने का आरोप
वीडियो के मुताबिक अन्नु चौधरी भीख मांगने वाले युवक पर घरों में गलत नजर से झांकने का आरोप लगाता हुआ नजर आ रहा है। साथ ही वो उसकी जेबों की तलाशी लेता है और पीड़ित से उसका नाम पूछता है।
नाम पर नहीं हुआ अन्नु को भरोसा
भीख मांगने वाले युवक ने अन्नु चौधरी को अपना नाम संजय बताया लेकिन इस पर उन्हें यकीन नहीं हुआ तो आधार कार्ड दिखाने को कहा। इस पर पीड़ित कहता है कि आधार कार्ड गांव में है। भीख मांगने वाला युवक बार-बार कहता है- साहब गरीब हैं, छोड़ दीजिए। इसके बावजूद अन्नु उसे एक बार डंडा और एक थप्पड़ मारता है।