फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   B.Ed student who came to college with her mother is missing

Ghaziabad News: मां के साथ कॉलेज आई बीएड की छात्रा लापता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Mar 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
B.Ed student who came to college with her mother is missing
मोदीनगर। नगर स्थित एक बीएड कॉलेज में मां के साथ आई छात्रा लापता हो गई। परिजनों ने एक युवक पर अगवा करने का आरोप लगा केस दर्ज कराया है। गाजियाबाद के एक क्षेत्र निवासी व्यक्ति पुलिस को बताया कि उनकी 22 वर्षीय पुत्री मोदीनगर के एक काॅलेज में बीएड की छात्रा है। दो दिन पूर्व उनकी बेटी अपनी मां के साथ कॉलेज गई थी। मां प्राचार्य के कार्यालय में बातचीत करने लगी। छात्रा कक्षा में जाने की बात कहकर वहां से चली गई। काफी देर तक जब छात्रा नहीं लौटी तो शिक्षिका उसे बुलाने गई, मगर छात्रा वहां नहीं मिली। छात्रा की बहुत तलाश की गई, लेकिन उसका कोई पता नहीं लग सका। छात्रा का मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ है। परिजनों ने एक युवक पर छात्रा को अगवा करने का आरोप लगाया। परिजनों के अनुसार आरोपी काफी समय से छात्रा का पीछा कर परेशान कर रहा था। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि सोनू निवासी जलालाबाद के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed