फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   beating and molestation of female student and her friend came to light in Kavi Nagar

गाजियाबाद में हैवानियत: छात्रा और उसके दोस्त को पीटा, युवती के फाड़े कपड़े; लात मारकर स्कूटी से नीचे गिराया

Mon, 18 Mar 2024 01:09 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 18 Mar 2024 01:09 PM IST
सार

युवती और उसके दोस्त को पीटने का मामला सामने आया है। जहां आरोपियों ने स्कूटी को लात मारकर नीचे गिरा दिया और इतनी ही नहीं युवती के कपड़े भी फाड़ दिए।

विज्ञापन
beating and molestation of female student and her friend came to light in Kavi Nagar
थाना कविनगर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कविनगर थाना क्षेत्र में मुखर्जी पार्क के पास युवती और उसके दोस्त को पीटने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने दोनों के कपड़े फाड़ दिए। मामले में पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


एक कॉलोनी निवासी युवती ने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से परीक्षा देने के लिए नोएडा के कॉलेज जा रही थी। तभी रास्ते में घात लगाए बैठे युवकों के झुंड ने उनको रोकने की कोशिश की और जानलेवा हमला कर दिया। 
विज्ञापन


उन्होंने स्कूटी नहीं रोकी तो पीछाकर आरोपियों ने उनकी स्कूटी को लात मारकर नीचे गिरा दिया। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए दोनों के एक साथ होने पर आपत्ति जताई। आरोपियों ने उनको बुरी तरह पीटा और दोनों के कपड़े भी फाड़ दिए। मामले में उन्होंने आदित्य, कुणाल, आयुष समेत अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस बारे में एसीपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों पक्ष एक दूसरे के परिचित हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सात दिन बाद मामला दर्ज
वहीं दूसरी तरफ मोदी नगर के नवाब विहार कॉलोनी में दबंगों ने पुरानी रंजिश और पशुओं की गंदगी फैलाने का विरोध करने पर पिता, पुत्री पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए मेरठ भेजा गया। आरोप है कि पुलिस ने सात दिन बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज की। एसीपी ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि अरुण, अर्जुन और गोविंद के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed