{"_id":"67102ec7c81833e1e802bb84","slug":"beaten-with-belt-for-not-returning-two-thousand-rupees-lent-ghaziabad-news-c-30-gbd1013-489997-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: उधार दिए दो हजार रुपये नहीं लौटाने पर बेल्ट से पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: उधार दिए दो हजार रुपये नहीं लौटाने पर बेल्ट से पीटा
विज्ञापन
गाजियाबाद। क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र में एक युवक द्वारा उधार लिए दो हजार रुपये नहीं लौटाने पर उसकी बेल्टों से पिटाई करने का मामला सामने आया है। पिटाई करते हुए का एक युवक वीडियो भी बना रहा है। जिसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। मामले में वीडियो का पुलिस ने संज्ञान लेकर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
एसीपी वेव सिटी लिपि नगायच ने बताया कि पकड़े गए आरोपी क्रॉसिंग रिपब्लिक के भीमनगर निवासी अतुल, न्यू शांतिनगर निवासी सचिन, अरुण और महाराणा विहार निवासी रितिक हैं। पूछताछ में अरुण ने बताया कि उसके विशाल पर दो हजार रुपये थे। वापस मांगने पर उसने रुपये देने से मना कर दिया और कहा कि जो तुमसे हो वह कर लेना। इस बात पर गुस्से में अपने साथियों के साथ मिलकर उसे कॉल कर बुलाया और उसकी पिटाई की। एसीपी का कहना है कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।