फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Beaten wife after abortion, gave triple talaq and threw her out of the house

Ghaziabad News: पत्नी काे गर्भपात के बाद पीटा, तीन तलाक देकर घर से निकाला

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Sep 2024 05:38 AM IST
विज्ञापन
Beaten wife after abortion, gave triple talaq and threw her out of the house
साहिबाबाद। टीला मोड़ क्षेत्र की एक महिला ने ससुरालियों पर गर्भपात के बाद बुरी तरह पीटने और दहेज के लिए तीन तलाक देकर घर से निकालने का मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


महिला ने शिकायत में बताया कि एक मार्च 2024 को मुरादनगर में रहने वाले सादिक से उनकी शादी हुई थी। वह शादी से पहले सादिक के संपर्क में थीं। दोनों के बीच संबंध भी बने। उनका कहना है कि शादी के कुछ दिनों बाद उन्हें गर्भवती होने का पता चला। उन्होंने सादिक को इस बारे में भी बताया तो उसने 9 मार्च को अल्ट्रासाउंड कराने के बाद उनका गर्भपात करा दिया। इसी बीच उन्हें सादिक के दूसरी युवती से संबंध के बारे में पता चला। उन्होंने विरोध किया तो आरोपी ने पीटना शुरू कर दिया। अप्रैल 2024 में भी गर्भवती होने पर ससुरालियों ने उनका गर्भपात करा दिया। उनका आरोप है ससुराल के लोग दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। मांग पूरी नहीं होने पर पति ने तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया। एसीपी सलोनी अग्रवाल का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed