{"_id":"584453de4f1c1bdf21a863f0","slug":"be-prepared-for-severe-cold-after-a-week","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक सप्ताह बाद कड़ाके की ठंड को रहें तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक सप्ताह बाद कड़ाके की ठंड को रहें तैयार
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 04 Dec 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
ठंड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शर्ट और टीशर्ट में घूमने का समय अब जल्द ही खत्म होने वाला है। अगले सप्ताह से कड़ाके की सर्दी के लिए तैयार हो जाइए। मौसम विज्ञानियों की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, इसकी वजह से 13 दिसंबर के बाद न्यूनतम तापमान में तेजी से गिरावट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
हापुड़, गाजियाबाद और दिल्ली-एनसीआर का क्षेत्र कड़ाके की ठंड और धुंध के आगोश में होगा। ऐसे में दमा और हार्ट के रोगियों को खास एहतियात बरतने की जरूरत होगी।मौसम विज्ञानी डा. मनोज आत्रेय ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव 10 दिसंबर के बाद से दिखायी देना शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
जबकि 13 दिसंबर के बाद तापमान में ज्यादा गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विज्ञानियों के अनुसार बीते एक सप्ताह से मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कभी कोहरा बढ़ता है तो कभी खिलखिलाती धूप निकल आती है। उनका कहना है कि 13 दिसंबर के बाद से सूरज के तेवर भी ढीले हो जाएंगे।
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पहाड़ों पर बर्फबारी होने की संभावना है। इसका असर से मैदानी क्षेत्रों में भी दिखाई देगा।कई दिन धुंध रहने के कारण वातावरण पर प्रदूषण का असर भी पड़ सकता है। प्रदूषण बोर्ड के सहायक अभियंता जेबी सिंह का कहना है कि निश्चित रूप से वातावरण में प्रदूषण का स्तर बढ़ेगा। ऐसे में विशेष एहतियात की आवश्यकता होगी।