फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Battery stolen from six vehicles near Shalimar Garden police station, thief caught on camera

Ghaziabad News: शालीमार गार्डन थाने के पास छह गाड़ियों से बैटरी चोरी, कैमरे में कैद चोर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2024 03:13 AM IST
विज्ञापन
Battery stolen from six vehicles near Shalimar Garden police station, thief caught on camera
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने के पास एक्सटेंशन-2 बी ब्लॉक में चंद्रशेखर पार्क के सामने शनिवार देर रात चोरों ने छह गाड़ियों के बोनट खोलकर बैटरी चोरी कर लीं। सुबह गाड़ी साफ करने पहुंचे सुरक्षा गार्ड ने बैटरी चोरी की सूचना वाहन मालिकों को दी। साझा प्रयास संगठन के संयोजक जुगल किशोर ने पुलिस व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। चोरी की घटना कैमरे में कैद हो गई। वाहन मालिकों ने पुलिस को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


शालीमार गार्डन निवासी जूते के व्यापारी तरुण सिंघल ने बताया कि उन्होंने चंद्रशेखर पार्क के सामने अपने घर के नीचे कार खड़ी की थी। रात करीब सवा तीन बजे बाइक पर सवार चोरों ने उनकी गाड़ी का बोनट खोलकर बैटरी चोरी कर ली। उनके अलावा चोरों ने पड़ोसी अनिल कुमार शर्मा, अब्दुल शोएब खान, डॉ. नागेश्वर चौधरी, अधिवक्ता विक्रम सिंह और मोहनानंद जोशी की कार से बैटरी चोरी कर ली। सुबह साढ़े छह बजे बिल्डिंग का सुरक्षा गार्ड बहादुर वाहनों की सफाई के लिए पार्क के सामने गया तो बोनट खुला देखकर उसे शक हुआ। उसने तुरंत वाहन मालिकों को बैटरी चोरी की सूचना दी। आरोप है कि चोरों ने बैटरी चुराने के दौरान उनके वाहनों के बोनट तोड़कर नुकसान भी पहुंचाया।
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर आरडब्ल्यूए अध्यक्ष जुगल किशोर मौके पर पहुंचे। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था पर आश्वासन के बावजूद कोई राहत नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की है। गुस्साए वाहन मालिकों ने शालीमार गार्डन थाने में नाराजगी जाहिर की। जुगल किशोर का कहना है कि जल्द प्रतिनिधिमंडल डीसीपी से मिलकर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साहिबाबाद कोतवाली के पीछे भी छह गाड़ियों से चोरी हुई थी बैटरियां :
बेखौफ चोरों ने साहिबाबाद कोतवाली पुलिस की सुरक्षा को भी दरकिनार कर दिया। 9 मई की देर रात चोरों ने स्वरूप पार्क निवासी नवीन पांडेय की कार का बोनट तोड़कर बैटरी चोरी कर ली थी। काॅलोनी में चोरी की सूचना के बाद अन्य लोगों ने भी वाहन चेक किए तो पांच अन्य गाड़ियों से भी बैटरी गायब थीं। इससे पहले चोरों ने शालीमार गार्डन बी ब्लॉक में 6 मई को सुषमा चौधरी और नरेश कौशिक की गाड़ी से बैटरी चोरी कर ली थी।
एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि सीसीटीवी में कैद चोरों की पहचान कर रहे हैं। चोरों को पकड़कर जल्द बैटरी बरामद करने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed