फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Batteries stolen from e-rickshaw amidst heavy security force at UP Gate

Ghaziabad News: यूपीगेट पर भारी सुरक्षा बल के बीच ई-रिक्शा से बैटरियां चोरीं

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 19 Feb 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
Batteries stolen from e-rickshaw amidst heavy security force at UP Gate
कौशांबी। यूपी गेट पर किसानों के लिए तैनात भारी पुलिस बल और कमिश्नर व अतिरिक्त कमिश्नर के निरीक्षण के बाद रविवार सुबह चोरों ने ई-रिक्शा की चार बैटरियां चोरी कर सुरक्षा व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दीं। चोर सफेद रंग की कार से आए थे। दुकानदार की पत्नी ने चोरों को पकड़ने के लिए शोर मचाया लेकिन कोई पुलिसकर्मी आगे नहीं आया। हैरत की बात है कि चोर बड़ी आसानी से 50 हजार रुपये कीमत की बैटरियां चोरी कर ले गए। मामले में दुकानदार ने कौशांबी पुलिस को शिकायत दी है।
विज्ञापन

दुकानदार विकास सिंह ने बताया कि वे पिछले कई सालों से ई-रिक्शा चलाकर परिवार का गुजारा करते हैं। रविवार सुबह उन्होंने यूपी गेट पर दुकान के पीछे ई-रिक्शा खड़ी की थी। वह और परिवार के सदस्य कमरे में सो रहे थे। करीब सवा पांच बजे सफेद रंग की कार से चोर वहां पहुंचे और महज 5 से 10 मिनट के अंदर ई-रिक्शा का ताला तोड़कर चार बैटरियां चोरी कर लीं। सामान गिरने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी नींद से जाग गईं। वह जैसे ही बहर निकलीं तो चोर बैटरियों के साथ कार में बैठकर हाइवे की तरफ भाग गए। हैरत की बात है कि यूपी गेट पर किसानों की वजह से कौशांबी थाने का पुलिस बल और पीएसी के जवान अलर्ट मोड़ पर हैं।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ काफिले के साथ दिल्ली गए थे। रविवार दोपहर वह दिल्ली से लखनऊ लौट गए। इस दौरान पुलिस कमिश्नर अजय मिश्र, अतिरिक्त पुलिस कमिश्नर दिनेश पी. कुमार समेत अन्य अधिकारी यूपी गेट का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। मगर उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल तैनात करके भी चोरों पर लगाम नहीं लगा पाए। फिलहाल दुकानदार ने पुलिस को बैटरी चोरी की शिकायत दी है। उन्हें अभी मुकदमे की कॉपी नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसीपी निमिष पाटिल का कहना है कि दुकानदार की शिकायत पर टीम हाइवे पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed