{"_id":"580bbccc4f1c1bbd59702c4d","slug":"barrier-removal-motorway-jam-handling","type":"story","status":"publish","title_hn":"जाम से निपटने को हाईवे से हटाए बैरियर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाम से निपटने को हाईवे से हटाए बैरियर
ब्यूरो/ अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
बैरियर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जाम का सबब रहे हाईवे के बैरियरों को एसएसपी दीपक कुमार ने हटवा दिया है। उन्होंने पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि औचक चेकिंग करें, 24 घंटे बैरियर लगाकर न रखें।
एनएच-58 और 24 पर हर रोज लाखों वाहन गुजरते हैं।
पिछले कई महीनों से चेकिंग के लिए पुलिसकर्मी जगह-जगह हाईवे पर बैरियर लगाकर रखते थे। चेकिंग न भी कर रहे हों, तब भी बैरियर लगे रहते थे, जो जाम का सबब बन रहे थे। पिछले कुछ दिनों से त्योहारी सीजन के चलते सड़कों पर वाहनों की तादाद और बढ़ गई है, जिससे हालत और बदतर हो गई है।
वाहनों की रफ्तार धीमी होने से जगह-जगह जाम लगा रहता है। इसकी लगातार शिकायतें पुलिस अफसरों से की जा रही थीं, साथ ही यह भी आरोप थे कि चेकिंग के नाम कुछ पुलिसकर्मी उगाही कर रहे हैं।
विज्ञापन
इसी के मद्देनजर शनिवार देर रात एसएसपी ने हाईवे के बैरियरों को हटाए जाने का निर्णय लिया है। एसएसपी ने बताया कि कादराबाद, मोदीनगर, मुरादनगर, मेरठ तिराहा, मोहननगर, इसी तरह विजयनगर बाईपास, लालकुआं आदि जगह लगे हुए बैरियर अब रोड पर तभी नजर आएंगे, जब औचक चेकिंग होगी।
हर समय वह रोड पर नहीं लगे होंगे। इससे जाम से काफी हद तक निजात मिलेगी। फिलहाल दीवाली तक इन निर्देशों को सख्ती से अमल करने की हिदायत दी गई है।