{"_id":"5ee8ab268ebc3e4342526d82","slug":"barricade20","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैशाली पुलिया से प्रशासन ने हटाई बैरिकेडिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैशाली पुलिया से प्रशासन ने हटाई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
वैशाली पुलिया से प्रशासन ने हटाई बैरिकेडिंग
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। वैशाली सेक्टर एक की पुलिया से मंगलवार को पुलिस-प्रशासन ने बैरिकेडिंग को हटा लिया। बैरिकेडिंग हटने पर स्थानीय लोगों ने खुशी जताई है। अब वैशाली के कई सेक्टर के लोगों को लंबा चक्कर काटकर मैक्स अस्पताल नहीं जाना होगा। कोरोना संक्रमण के लगातार मामले आने पर प्रशासन ने वैशाली को सील कर दिया था। इस दौरान सेक्टर एक की पुलिया पर भी बैरिकेडिंग लगाकर रास्ते को बंद कर दिया गया। इसकी वजह से वैशाली सेक्टर दो, तीन और चार के लोगों को मैक्स अस्पताल आने जाने में परेशानी हो रही थी। उन्हें लंबा चक्कर काटकर लिंक रोड के रास्ते अस्पताल पहुंचना पड़ रहा था। स्थानीय व्यापारियों और लोगों ने प्रशासन से कट खोलने की मांग की थी। जिसको गंभीरता से लेते हुए मंगलवार को कट पर लगाई गई बैरिकेडिंग को हटा दिया गया। अब वाहन चालक सीधे सेक्टर एक की पुलिया से होकर अस्पताल आ जा सकेंगे।