फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bar Election: Nomination starts from today, there will be strike in court

बार चुनाव : आज से नामांकन शुरू, कचहरी में रहेगी हड़ताल

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 19 May 2023 12:59 AM IST
विज्ञापन
Bar Election: Nomination starts from today, there will be strike in court
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

गाजियाबाद। बार चुनाव के लिए आज से नामाकंन शुरू हो जाएगा। शुक्रवार और शनिवार को नामांकन के बाद 22 मई को नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की घोषणा हो जाएगी। 26 मई को मतदान के बाद रात तक परिणाम भी घोषित कर दिए जाएंगे। नामांकन शुरू होने पर अधिवक्ताओं के व्यस्त होने पर चुनाव समिति ने हड़ताल का प्रस्ताव पारित किया है।
बार एसोसिएशन की चुनाव समिति के पदाधिकारी बृहस्पतिवार को पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्र से मिले। उन्होंने बार चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा की मांग की। पदाधिकारियों ने हवाला दिया कि बार के कुछ लोग चुनाव प्रभावित करने का प्रयास कर सकते हैं, ऐसे में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होना जरूरी है। पुलिस आयुक्त ने डीसीपी सिटी से विचार के बाद सुरक्षा मुहैया कराने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन


चुनाव समिति के चेयरमैन राम अवतार गुप्ता ने बताया कि 20 वर्ष वकालत का अनुभव रखने वाले अधिवक्ता ही अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर सकेंगे और सचिव पद पर नामांकन के लिए 10 साल वकालत का अनुभव जरूरी है। कोषाध्यक्ष पद के लिए आठ साल, सह सचिव पुस्तकालय और सह सचिव प्रशासन पद के लिए तीन वर्ष वकालत का अनुभव अनिवार्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्ष के लिए तीन और सचिव के लिए चार प्रत्याशी मैदान में
अभी तक अध्यक्ष पद के लिए पूर्व बार अध्यक्ष राकेश त्यागी काकड़ा, राकेश त्यागी कैली और पूर्व सचिव दीपक मिश्रा मैदान में हैं। जबकि, सचिव पद के लिए अमित नेहरा, स्नेह त्यागी, हरेंद्र गौतम और विनीत शर्मा मैदान में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed