फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bangladesh Air Force plane leaves Hasina Sheikh in India and returns to her homeland

हिंडन एयरबेस पर बढ़ी हलचल: शेख हसीना को छोड़ वापस लौटा सेना का प्लेन, चारों ओर सुरक्षा चाक-चौबंद

Tue, 06 Aug 2024 12:13 PM IST
अनुज कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 06 Aug 2024 12:13 PM IST
सार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना शेख को भारत लाने वाला बांग्लादेश वायु सेना का विमान अपने वतन सुबह करीब नौ बजे लौट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हसीना शेख और उनकी बहन रिहाना समेत अन्य लोग अभी हिंडन वायु सेना स्टेशन पर मौजूद हैं।

विज्ञापन
Bangladesh Air Force plane leaves Hasina Sheikh in India and returns to her homeland
हिंडन एयरबेस के बाहर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना शेख अभी तक हिंडन एयर फोर्स स्टेशन में मौजूद हैं। वायुसेना स्टेशन के बाहर अचानक से सुरक्षा का कड़ा पहरा शुरू कर दिया गया है। वायुसेना के अधिकारियों के अलावा सिविल पुलिस को भी स्टेशन के गेट पर तैनात किया गया है। इसी बीच हिंडन स्टेशन में एंबेसी की दो गाड़ियां अंदर जाती हुई देखी गई हैं। हालांकि, इन गाड़ियों में कौन उच्च अधिकारी बैठे थे इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

विज्ञापन


बांग्लादेश का विमान वापस लौटा
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री हसीना शेख को भारत लाने वाला बांग्लादेश वायु सेना का विमान अपने वतन सुबह करीब नौ बजे लौट गया है। मिली जानकारी के अनुसार, हसीना शेख और उनकी बहन रिहाना समेत अन्य लोग अभी हिंडन वायु सेना स्टेशन पर मौजूद हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


बांग्लादेश के हालात पर हुई सर्वदलीय बैठक
बांग्लादेश के हालात पर सरकार द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक खत्म हो गई है। वहीं खबर है कि शेख हसीना को लेकर भारत आया बांग्लादेश वायुसेना का विमान आज सुबह वापस लौट गया है। बांग्लादेश में अराजकता चरम पर पहुंच गई है और कानून व्यवस्था पूरी तरह से तबाह है। इसके चलते बांग्लादेश की जेलों में बंद कई कैदी फरार हो गए हैं। बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है और कई मंदिरों में तोड़फोड़ की खबरें हैं। 

अजीत डोभाल ने किया हसीना का स्वागत
जैसे ही हसीना का विमान शाम करीब 5:45 बजे हिंडन एयर बेस पर उतरा, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने उनका स्वागत किया, जिन्होंने उनके साथ एक घंटे की लंबी बैठक की और बांग्लादेश की वर्तमान स्थिति और उनके भविष्य के कदम पर भी चर्चा की।


इसके बाद एनएसए शाम को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में कैबिनेट सुरक्षा समिति की बैठक की जानकारी देने के लिए एयरबेस से रवाना हो गए। इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी को पूरे दिन घटनाक्रम की जानकारी दी जा रही थी। 

सुरक्षा की वजह से ही आईं हिंडन
हिंडन देश के बड़े एयरबेस में शामिल है। यहां लड़ाकू विमान तैनात हैं। माना जा रहा है कि यहां की पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की वजह से ही शेख हसीना को यहां लाया गया। दूसरी वजह दिल्ली में एयर ट्रैफिक का व्यस्त होना भी है। तीसरी वजह हिंडन का दिल्ली के नजदीक होना भी है। अगर शेख हसीना को दिल्ली जाना हो तो ज्यादा वक्त नहीं लगेगा। यहां कई राष्ट्रध्यक्ष आ चुके हैं। वह भी प्रधानमंत्री पद छोड़ने के बाद शेख हसीना पहली बार आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed