फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Ban on leave of doctors and paramedical staff on Holi

Ghaziabad News: होली पर डॉक्टर व पैरामेडिकल कर्मचारी के अवकाश पर रोक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:24 AM IST
विज्ञापन
Ban on leave of doctors and paramedical staff on Holi
गाजियाबाद। होली के त्योहार पर सरकारी अस्पताल में कार्यरत चिकित्सकों और पैरामेडिकल कर्मचारी के अवकाश पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा होली में संभावित घायलों के तत्काल इलाज के लिए एमएमजी, संयुक्त अस्पताल संजय नगर व संयुक्त अस्पताल लोनी में 10-10 बेड रिजर्व किए गए हैं। 23 से 25 मार्च तक नेत्र और त्वचा रोग विशेषज्ञ 24 घंटे अस्पताल में उपलब्ध रहेंगे। संजयनगर स्थित संयुक्त अस्पताल में चिकित्सकों को ऑनकाल उपलब्ध रहने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भवतोष शंखधार ने बताया कि प्रमुख सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के निर्देश के बाद होली की हुड़दंग में घायलों के तीन सरकारी अस्पतालों में 30 बेड आरक्षित कर दिए गए हैं। इसके अलावा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लोनी, डासना, मुरादनगर, मोदीनगर और भोजपुर व लोनी स्थित 50 बेड के संयुक्त अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सक उपलब्ध रहेंगे। 33 एंबुलेंस को भी अति संवेदनशील इलाकों में तैनात करने के निर्देश 108 एंबुलेंस के क्षेत्रीय प्रबंधक जयविंद्र को दिया गया है। सड़क दुर्घटना में घायल लोगों के लिए 10 एंबुलेंस गाजियाबाद के राष्ट्रीय राजमार्गों के अलावा स्थानीय मार्गों पर तैनात किया गया है। सीएमओ ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बिना जिला अधिकारी एवं प्रमुख सचिव चिकित्सा विभाग की अनुमति के जिला नहीं छोड़ सकेंगे। आपात स्थिति में अवकाश मान्य होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed