फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Bail application filed, now NSA action will be taken against Baddo

Ghaziabad News: जमानत अर्जी लगाई, अब बद्दो पर भी होगी एनएसए की कार्रवाई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jul 2023 01:26 AM IST
विज्ञापन
Bail application filed, now NSA action will be taken against Baddo
राहुल सिंघल
विज्ञापन


गाजियाबाद। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये किशोरों के धर्मांतरण के मामले में पुलिस अब मुख्य आरोपी शाहनावाज उर्फ बद्दो पर एनएसए (राष्ट्र सुरक्षा कानून) की कार्रवाई करेगी। बद्दो ने शुक्रवार को अपनी जमानत अर्जी लगाई तो मामले में पुलिस से आख्या मांगी गई है। इससे पहले पुलिस 12 जुलाई को मौलवी अब्दुल रहमान उर्फ नन्नी पर एनएसए(रासुका) की कार्रवाई कर चुकी है। साथ ही पुलिस मामले में चार्जशीट भी तैयार कर रही है। अगस्त के पहले सप्ताह में आरोप पत्र भी पुलिस दाखिल करेगी।

शाहनावाज उर्फ बद्दो मुंबई के मुम्ब्रा का रहने वाला है। ऑनलाइन गेमिंग एप के जरिये उसने गाजियाबाद के राजनगर निवासी एक किशोर का धर्म परिवर्तन कराया। इसमें संजयनगर स्थित जामा मस्जिद के मौलवी ने भी उसका सहयोग किया। मौलवी ने एक और किशोर को धर्म परिवर्तन के लिए उकसाया था लेकिन परिजनों के समझाने पर वह पीछे हट गया। जबकि मौलवी ने किशोरों से धर्म परिवर्तन कराने के संबंध में शपथ पत्र पर भी हस्ताक्षर करा लिए थे। मामले में 30 मई को कविनगर थाने में केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने चार जून को मौलवी अब्दुल रहमान को गिरफ्तार किया था जबकि 11 जून को मुंबई से शाहनावाज उर्फ बद्दो को गिरफ्तार करके ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया। इसके बाद पुलिस ने रिमांड पर लेकर तीन दिन तक उससे पूछताछ की। दोनों के खिलाफ पुलिस को धर्म परिवर्तन कराने के साक्ष्य मिले।
विज्ञापन


एसीपी कविनगर अभिषेक श्रीवास्तव का कहना है कि मामले में आरोप पत्र तैयार किया जा रहा है। जल्द ही कोर्ट में दाखिल किया जाएगा। शुक्रवार को शाहनावाज के जमानत अर्जी लगाई है। इस संबंध में आख्या मांगी गई है। मामले में अब उच्चाधिकारियों से बात कर रासुका की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed